Search

 
 
 

हजारीबाग: भुगतान नहीं होने पर मजदूरों ने संयंत्र में जड़ दिया ताला

 
Hazaribagh: पदमा के किसानों को लिफ्टएरीगेशन से खेतों में पानी नहीं मिल रहा है. इधर लिफ्टएरीगेशन में काम करने के उपरांत ठेकेदार ने मजदूरों को भुगतान नहीं किया तो मजदूरों ने अपनी मजदूरी प्राप्त करने के लिए यहां संयंत्र में ताला जड़ दिया. इधर पानी के अभाव में खेतों में तैयार फसल सूख रही है. शुक्रवार को स्थानीय किसान केवटा नदी के तट पर बने लिफ्टएरीगेशन स्थल पहुंचे तो देखा कि यहां मजदूरों ने ताला जड़ दिया है. किसान अशोक यादव, दशरथ मेहता, संजय मेहता, रंजीत मेहता, बालेश्वर मेहता, महावीर मेहता आदि ने जब मजदूरों से बात की तो पता चला ठेकेदार ने मजदूरों को अब तक पैसा नहीं दिया है, जिसके कारण मजदूरों ने यह कदम उठाया. किसानों ने कहा कि खेतों में लगी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं. स्थानीय जनप्रतिनिधि हम किसानों की पीड़ा नहीं देखते. ठेकेदार मनमाने ढंग से काम करा कर मजदूरों को पैसा नहीं देता. समय पर फसलों को पानी नहीं मिला तो पूरी मेहनत बेकार जाएगी. तत्कालीन विधायक पदमा प्रखंड का विकास करने की बात करते हैं, लकिन किसानों को खेत में पानी भी नहीं दिला पा रहे हैं. पदमा में आया डिग्री कॉलेज, खेल मैदान वापस चला गया. वहीं टेंडर हुई योजना फार्मासिस्ट कॉलेज, जिसके लिए तत्कालीन सीओ ने पदमा इटखोरी सड़क स्थित अड़ार गांव के समीप चयनित कर जमीन दी, लेकिन काम चालू नहीं हुआ. इसे भी पढ़ें - सिद्दीकी">https://lagatar.in/salmans-fate-will-be-worse-than-siddiquis-lawrence-bishnoi-gang-threatens-mumbai-police/">सिद्दीकी

से भी बुरा होगा सलमान का हश्र, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मुंबई पुलिस को भेजा धमकी भरा मैसेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही