Search

इमरान खान की पार्टी PTI के कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन के लिये पहुंचे जमान पार्क, जमकर हुआ हंगामा

Islamabad : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लाहौर हाईकोर्ट पहुंचे, इस दौरान बड़ी संख्या में कोर्ट के बाहर उनके समर्थक मौजूद रहे. साथ ही जमकर हंगामा भी करते नजर आये. बता दें कि 9 मई को हुई हिंसा के खिलाफ इमरान खान और उनके समर्थकों से जुड़े मामले में सुनवाई हो रही है. 9 मई को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया था. कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया था व कई रक्षा प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गयी थी. जिसके बाद उनके खिलाफ हिंसा व आगजनी के आरोप में कई केस दर्ज किया गया था.

इमरान खान की पार्टी PTI का शक्ति प्रदर्शन

एक तरफ जहां इमरान खान अदालत में पेश हुए. वहीं दूसरी ओर लाहौर के जमान पार्क में इमरान खान की पार्टी PTI के कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन के लिए जमा हुए. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमान पार्क पहुंचे. इस दौरान वहां जमकर नारेबाजी की गयी. बता दें कि इमरान खान की पार्टी के नेताओं ने संभावना जतायी कि एक बार फिर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है, जिसको लकेर पार्टी के कार्यकर्ता कोर्ट के बाहर मौजूद है.

इमरान खान ने ट्वीट कर गिरफ्तारी की जतायी थी संभावना

बता दें कि, शुक्रवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद इमरान खान ने ट्वीट कर दावा किया था कि उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया जायेगा. साथ ही उन्हें 10 साल तक जेल में रखने की योजना बनायी जा रही है. साथ ही उनकी पार्टी PTI को पाकिस्तान में बैन कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें: कर्नाटक">https://lagatar.in/suspense-on-siddaramaiah-or-dk-shivakumar-the-next-cm-of-karnataka/">कर्नाटक

के अगले सीएम पर सस्पेंस! सिद्धरमैया या डीके शिवकुमार, मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे तय
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp