Search

 
 
 

पूरे मन से चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ताः मिथिलेश ठाकुर

 
Garhwa:  झामुमो महिला मोर्चा की बुधवार को पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर बैठक आयोजित की गई. बैठक में महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री ठाकुर को ऐतिहासिक मतों से जीताने का संकल्प ली. सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों को झारखंड सरकार के कार्यों से अवगत कराने एवं बूथ कमेटी को मजबूत करने का निर्णय लिया. मंत्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद राज्यहित एवं जनहित में बहुत ही बेहतर कार्य की है. राज्य सरकार की ओर से चलायी जा रही सभी जनहित की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचायें। साथ ही विरोधियों की झूठ फरेब की नीति से भी जनता को अवगत करायें. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता तन, मन से लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में लग जायें. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को मजबूत करते हुए चुनाव जीतने की टिप्स भी बताया. मंत्री ने कहा कि विरोधी चाहे जिजनी भी ताकत लगा लें, जनता भ्रमित होने वाली नहीं है. आगामी विस चुनाव में हर हाल में महागठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करेगा. गढ़वा की जनता विकास करने वाले को ही अपना जनप्रतिनिधि चुनेगी. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी. बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, अराधना सिंह, रेखा पाठक सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें - नरबली">https://lagatar.in/sabia-saba-and-shahzadi-who-were-imprisoned-for-the-crime-of-human-sacrifice-will-be-released-from-jail-after-7-years/">नरबली

के जुर्म में जेल में बंद साबिया, सबा और शहजादी 7 साल बाद निकलेंगी जेल से बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही