Search

 
 
 

अर्जुन मुंडा की जीत सुनिश्चत करने में जुट जाएं कार्यकर्ता : राजीव रंजन

 
कोलेबिरा भाजपा की बैठक में मौजूद रहे पूर्व एसपी सह भाजपा नेता राजीव रंजन Simdega: पूर्व एसपी सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड में आयोजित भाजपा की बैठक में शामिल हुए. भाजपा कोलेबिरा मंडल के अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता की बैठक में राजीव रंजन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. उन्होंने सर्वप्रथम वहां नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर राजीव रंजन ने कहा कि मैं जब सिमडेगा मे एसपी के रूप में कार्य कर रहा था तो यहां की स्थिति अच्छी नहीं थी. लोग भय के साए में जीने को मजबूर थे. शाम के बाद लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे. मैंने सिमडेगा जिला को उग्रवाद और अपराध मुक्त किया. आज यहां की जनता भय मुक्त जिंदगी जी रहे हैं. इसे भी पढ़ें-चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-should-give-equal-rights-to-all-political-parties-jmm/">चुनाव

आयोग सभी राजनीतिक पार्टियों को दे समान अधिकार- झामुमो
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/ललल-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

सिमडेगा को अपराध और उग्रवाद मुक्त बनाया : राजीव रंजन

राजीव रजन ने कहा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सेवानिवृत होने के बाद भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गया. एक सच्चे सिपाही की तरह घूम-घूम कर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहा हूं. आने वाले लोकसभा चुनाव में यहां के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भारी बहुमत से विजयी बनाना है. इस लक्ष्य को साधने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा. लोकसभा चुनाव में आप जब भी हमें याद करेंगे मैं जरूर आऊंगा. राजीव रंजन ने पश्चिमी जमशेदपुर से भारतीय जनता पार्टी के सिपाही के रूप में चुनाव लड़ने की भी इच्छा व्यक्त की. कार्यक्रम मे मण्डल अध्यक्ष अशोक इंदवार, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, तुलसी साहु, भोला साहु के अलाने भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-bjp-took-suggestions-from-the-public-will-include-it-in-the-resolution-letter/">हुसैनाबाद

: भाजपा ने जनता से लिया सुझाव, संकल्प पत्र में करेगी शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही