Search

 
 
 

केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : सुशील श्रीवास्तव

 
Simdega : भारतीय जनता पार्टी केरसई मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को केरसई सामुदायिक शेड में की गई. अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गाकर बैठक की शुरुआत की. बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों को मजबूत करने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रदेश द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को पालन कर कार्य करें. जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा कि गांव के अंतिम छोर में रह रहे कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत करना है. केरसई मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष मनोज साय ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा 14 मई से लेकर 25 जून तक कई तरह के कार्यक्रम दिए गए हैं. सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इमानदारी पूर्वक सभी कार्यक्रमों को मार्गदर्शन अनुसार पूरा करें. कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महा जनसंपर्क अभियान के केरसई मंडल संयोजक सह जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बिंदुवार कार्यक्रमों की जानकारी दी. साथ ही कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा 9 वर्षों में किए गए विकास कार्यों को एवं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाना है. साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है. सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा कर यहां से सांसद एवं विधायक भेजना है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में अपनी सरकार होगी. इस दिशा में सभी को अभी से कार्य करना है. इस गठबंधन सरकार से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है. लोगों को ना पानी मिल रहा, ना बिजली, ना रोजगार. मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्यनारायण प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी सह प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता, कामेश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, रामविलास राणा, रवींद्र बड़ाईक, सुधीर मांझी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार, कैलाश मेहर, महेंद्र प्रसाद, लालमोहन प्रसाद, शंकर प्रधान, प्रदीप प्रसाद, पंकज प्रसाद, मनु यादव, दिलीप बड़ाईक, फुलेश्वर प्रधान, खिरोधर प्रधान, दुबराज प्रसाद, पीताम्बर होदा, जुगेश्वर मांझी, चित्रांगद बेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-a-gang-rape-accused-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: गैंगरेप के एक आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या- जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही