Search

 
 
 

हजारीबाग: आजसू विधायक निर्मल का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 
Hazaribagh: मांडू विस से नवनिर्वाचित आजसू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो का विष्णुगढ़ में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर जमकर सतरंगी आतिशबाजी की गई. समर्थकों जमकर नारे लगाए. वहीं उन्होंने श्री संकटमोचन मंदिर में मत्था टेका. कहा कि विष्णुगढ़ प्रखंड की जनता ने जीत में अहम योगदान दिया है. यह जीत यहां के जनमानस को समर्पित करता हूं. आपलोगों ने सेवा का जो अवसर दिया है. उस पर खरा उतरूंगा. क्षेत्र की तकदीर और तस्वीर को बदलने का काम करूंगा. किए गए सभी वादों को पूरा करने का काम होगा. अखाड़ा चौक, करोंज मोड़, नवादा में भी विधायक का जोरदार स्वागत हुआ.
वहीं बनासो चौक पर निर्मल समर्थकों के साथ पैदल चलते हुए मां बागेश्वरी मंदिर पहुंचे. इस दौरान उनकी पत्नी सोनिका देवी भी थी. मंदिर प्रांगण में मत्था टेकने के बाद कहा कि मातारानी से मांगी गई मन्नत पूरी हुई है. मंदिर परिसर में पुनः धूमधाम से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेगे. उन्होंने प्रखंड से रिकार्ड तोड़ मत के लिए सभी को बधाई दी और आभार जताया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजय मंडल, भुवनेश्वर पटेल, दीपू अकेला, रंजीत गुप्ता, महादेव महतो, सोबरन भगत, गौतम वर्मा, रूपेन्द्र महतो, हेमंत आर्या मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें - संभल">https://lagatar.in/stone-pelting-during-survey-of-jama-masjid-in-sambhal-police-fired-tear-gas-shells-lathi-charged/">संभल

में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान पथराव, आगजनी, पुलिस ने आंसूगैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही