Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विपक्षियों को खोजने से भी नहीं मिलेंगे कार्यकर्ता : मिथिलेश ठाकुर

Garhwa : जिले के डंडा प्रखंड की एक सौ से अधिक महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा. शनिवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवासीय कार्यालय में झामुमो के जिला संयोजक रेखा चौबे के नेतृत्व में सभी महिलाओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सभी को पार्टी में शामिल कराते हुए उनका स्वागत किया. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि शहर से लेकर गांव तक पुरुष, महिला, बुजुर्ग, नौजवान सभी अब जाग चुके हैं. सभी लोग विकास की राजनीति एवं बेवकूफ बनाने की राजनीति में अंतर अच्छी तरह से समझ चुके हैं. आज यही कारण है कि जिलेभर के कोने-कोने से काफी संख्या में महिला, पुरुष, नौजवान एवं बुजुर्ग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं. मंत्री ने कहा कि विकास पसंद सभी लोगों का पार्टी में हृदय से स्वागत है. उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से सभी लोगों का रुझान झामुमो की ओर बढ़ रहा है, आने वाले समय में विपक्षियों को खोजने से भी कार्यकर्ता नहीं मिलेंगे. मंत्री ने कहा कि आज हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है. समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के लिए भी काफी योजनाएं चलाई जा रही है. जिसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है. आज संपूर्ण गढ़वा में चप्पा-चप्पा पर विकास की गंगा बह रही है. अब गढ़वा पूरी तरह से बदल रहा है. यही विकास कार्य विरोधियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

महिलाओं ने मंत्री की जमकर की तारीफ

पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं ने कहा कि आज गढ़वा जिला में मंत्री श्री ठाकुर के नेतृत्व में जो विकास कार्य हो रहा है, वह इससे पहले अकल्पनीय था. विकास कार्य क्या होता है और कैसे होता है यह पहले पता भी नहीं चल पा रहा था. पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ झूठ बोलकर जनता को ठगने का काम किया. परंतु मंत्री श्री ठाकुर ने जो कहा था वह तो किया ही और गढ़वा को जिन कार्यों की आवश्यकता है वह भी कर रहे हैं. मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, चंदा देवी, अराधना सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-student-navedita-murder-case-committed-suicide-shot-himself/">रांची

: छात्रा निवेदिता हत्याकांड के आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही