Search

 
 
 

सही दिशा में मेहनत करना ही सफलता का मूलमंत्र : दीक्षा भारती

 
Hazaribagh : इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग की छात्रा दीक्षा भारती जैक की 10वीं में स्टेट टॉपर-3 में अपना स्थान बनाई है. 97.60 फीसदी अंक लाकर वह इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय हजारीबाग की टॉपर बनी है. दीक्षा कहती है कि सही दिशा में मेहनत करना ही सफलता का मूलमंत्र है. उसने प्रश्नों के उत्तर पर काफी रिवीजन किया और परीक्षा में यह परिश्रम काफी काम आया. उसे और अधिक अंकों की उम्मीद थी. कहां मिस हुआ, पता नहीं चल पाया. लेकिन उसे स्टेट टॉपर बनने की पूरी उम्मीद थी. वह आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहती है. उसने कामयाबी में माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन को श्रेय दिया. दीक्षा दुमका के पाकुड़ रोड बांधपाड़ा की रहनेवाली है. उसके पिता सूरज कुमार चौरसिया बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते हैं. उसकी मां रेणु चौरसिया गृहिणी हैं. एक भाई नवोदय विद्यालय में नौवीं का छात्र है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ttt-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-campus-selection-in-vinoba-bhave-university-pg-geology-will-be-held-on-may-26/">हजारीबाग:

26 मई को होगा विनोबाभावे विश्वविद्यालय पीजी भू-गर्भ विज्ञान में कैंपस सलेक्शन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही