Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से 2024 चुनाव के लिए अभी से जुटने को कहा

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में आदित्यपुर सरायकेला कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी की नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा का अभिनंदन किया गया. इस मौके पर पूर्व सांसद मधु कोड़ा भी मौजूद रहे. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह के नेतृत्व में यह अभिनंदन कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कांग्रेस पंचायत परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने पार्टी के आलाकमान को प्रदेश में अच्छी कमेटी देने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के कार्यकाल के बारे में ज़िक्र करते हुए कहा कि उस समय सड़क की कनेक्टिविटी सबसे बेहतर रही. साथ ही संगठन, संबंध तथा सम्पर्क का संतुलन बना रहा. आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार झारखंड की कुर्सी हेमंत सोरेन की बजाए गीता कोड़ा को मिले. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/08/congress-adtp-300x183.jpg"

alt="" width="300" height="183" />

मैं यह मौका व्यर्थ नहीं जाने दूंगी: गीता कोड़ा

इस मौके पर पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं. आपलोगों के सहयोग से मुझे आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में आपका प्रतिनिधित्व करने का मौक़ा मिला है. मैं यह मौक़ा व्यर्थ नहीं जाने दूंगी. 2024 के इलेक्शन का ज़िक्र करते हुए गीता कोड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव और चुनौतियों से लड़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि अगर कार्यकर्ता एकजुट हो जाएंगे तो हम यह सपना पूरा कर सकेंगे तथा कांग्रेस पार्टी का पूरे देश में परचम लहरा सकेंगे. कार्यक्रम में देबु चटर्जी, जिलाध्यक्ष छोटा राय किस्कू, सुरेश धारी, अम्बुज सिंह मौजूद रहे.

कार्यकर्ताओं का साथ मिला तो पूरे देश में कांग्रेस का परचम: मधु कोड़ा

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि पार्टी तथा राज्य के लोगों का विश्वास उन पर है. उन्होंने कहा कि सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार भी पार्टी की नीतियों के अनुरूप काफी बेहतर तरीके से हुआ है. कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है. सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिला तो झारखंड ही नहीं पूरे देश में कांग्रेस का परचम लहराएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही