Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्कर्स कॉलेज में तृतीय वर्ग के लिए 64, चतुर्थ वर्ग के लिए 28 पदों के सृजन को मिली मंजूरी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीते कुछ माह पूर्व वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर का शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का पद सृजित कर एचआरडी को एक प्रस्ताव तैयार कर भेजा था. जिसको राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है. साथ ही अंतिम मुहर लगाते हुए केयू को पत्र भी भेज दिया है. तृतीय वर्ग में सबसे अधिक 64 कर्मचारी का पद सृजन किया गया है. वहीं, चतुर्थ वर्ग में 28 पद सृजित किया गया है. तृतीय वर्ग में एलडीए के सबसे अधिक आठ पद निर्धारित किये गये हैं. जबकि टाइपिस्ट के लिये तीन पद का सृजन किया गया. वहीं स्टोर कीपर में आठ पद तथा काउंटर क्लर्क के लिये तीन पद की मंजूरी दी गयी है. इसके अलावा चतुर्थ वर्ग में एक पद माली के लिये निर्धारित किया गया है. वहीं गार्ड में तीन पद सृजन किया गया है. सबसे अधिक पीयून के लिये किया गया. जिसमें कुल 9 पद का सृजन किया गया है. मालूम हो कि सरकार अब जब भी बहाली प्रक्रिया शुरू करेगी तब इसी निर्धारित पद सृजन के तहत ही बहाल करेगी. इधर, लंबे समय से कॉलेजों में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की बहाली प्रक्रिया नहीं होने की वजह से कई पद अब भी वर्कस कॉलेज में रिक्त पड़े हैं. सृजन पद के तहत मात्र 20 प्रतिशत ही शिक्षकेत्तर कर्मचारी कार्यरत हैं. कई शिक्षकेत्तर कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं. लेकिन कॉलेज के आग्रह पर सेवानिवृत्त होने के बावजूद भी अपनी सेवा कॉलेज में दे रहे हैं.
कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर का शिक्षकेत्तर पद सृजित कर सरकार को एक प्रस्ताव भेज गया था. सरकार ने प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी हो गयी है. सरकार की ओर से अब जब भी बहाली की जायेगी नये सृजन पद के तहत ही होगा. इसमें वर्ग थ्री में 64 तथा वर्ग फोर्थ में 28 पद सृजित किया गया है. डॉ पीके पाणी, प्रवक्ता, कोल्हान विवि

किस पद पर कितने पद सृजित

तृतीय वर्ग
  • हेड एसेसटेंट : 1
  • यूडीए           : 4
  • एलडीए         : 8
  • स्टेनो            : 2
  • टाइपिस्ट       : 3
  • सीनियर एकाउंट : 1
  • कैशियर        : 1
  • लाइब्रेरियन    : 2
  • टेक्निशियन    : 1
  • स्टोर कीपर    : 8
  • काउंटर क्लर्क : 3
  • सॉर्टर            : 4
  • पीटीआइ       : 5
  • एसेसटेंट लाइब्रेरी : 1
  • लैब इंजार्च      : 13
  • कम्पाउंडर      : 1
  • इलेक्ट्रिशियन   : 1
  • एकाउंटेंट        : 1
  • एकाउंटेस् क्लर्क : 1
चतुर्थ वर्ग
  • लैब बियरर     : 4
  • लैब बॉय        : 4
  • पीयून            : 9
  • गार्ड              : 3
  • माली             : 1
  • स्वीपर           : 2
  • अन्य             : 5.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही