हजारीबाग में दो पत्रकारों की श्रद्धांजलि सभा 27 अप्रैल को
alt="" width="150" height="150" />हजारीबाग के अन्नदा चौक स्थित प्रभु निवास मार्केट के डेल्टा ऑफिस में गुरुवार को दो प्रखर पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. डेज्टा ऑफिस की ओर से पत्रकारिता जगत के दो जुझारू पत्रकार स्व. टी पी सिंह और शाद्वल कुमार की दूसरी पुण्यतिथि मनाई जाएगी. दो वर्ष पहले दोनों पत्रकार कोरोना के शिकार बन असमय काल के गाल में समा गए थे. इससे पत्रकारिता जगत को गहरा धक्का लगा था.
दो-दो थाने के बीच दुकान, फिर भी शटर काटकर चोरी
अब शहर के मेन रोड की दुकानें भी सुरक्षित नहीं, बढ़ी चोरी की वारदात, सीसीटीवी में पूरी घटना कैद पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल, व्यवसायी लगा रहे सुरक्षा की गुहार [caption id="attachment_620548" align="alignleft" width="300"]alt="दो-दो थाने के बीच दुकान, फिर भी शटर काटकर चोरी" width="300" height="180" /> दो-दो थाने के बीच दुकान, फिर भी शटर काटकर चोरी[/caption] हजारीबाग शहर स्थित मेन रोड की दुकानें भी सुरक्षित नहीं रहीं. सदर अस्पताल पानी टंकी चौक स्थित चोपड़ा मेडिकल में चोरों ने मंगलवार की रात सेंध लगाई है. साथ ही 10 हजार रुपए नकद चोरी कर फरार हो गए. इससे लोहसिंगना थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रालिंग पर भी सवाल उठने लगे हैं. यह स्थान सदर थाना से भी महज सौ मीटर की दूरी पर है. दो-दो थाने के बीच की दुकानें भी सुरक्षित नहीं है. इससे पुलिस पहरा का अंदाजा लगाया जा सकता है. चोपड़ा मेडिकल के संचालक राकेश चोपड़ा ने इस संबंध में लोहसिंगना थाना पुलिस को आवेदन दिया है. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसमें चोर शटर काट दुकान के अंदर प्रवेश कर ड्रावर से पैसे निकालते साफ दिख रहा है. हालांकि उसने चेहरे को गमछे से ढक रखा है. लोहसिंगना थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह भर में मेडिकल दुकान में चोरी की यह दूसरी वारदात है. शिवपुरी स्थित दूबे मेडिकल में भी चोरी की वारदात हो चुकी है. कुछ माह पहले लोहसिंगना थाना क्षेत्र में दूध व्यापारी से हथियार के बल पर लाखों की लूटपाट की गई थी. उसका खुलासा भी नहीं हो पाया है. लोहसिंगना थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना घट रही है. इससे अब दुकानदार और मकान मालिक परेशान हैं. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.
कोई खास चोरी नहीं हुई है : थाना प्रभारी
इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि कोई खास चोरी नहीं हुई है. कुछ खुदरा पैसे की चोरी चोपड़ा मेडिकल से हुई है. दूबे मेडिकल से भी चोरी करने वाले जल्द गिरफ्तार होंगे.सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
alt="" width="1069" height="761" /> हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मोरंगी में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान चंदवार निवासी रवि राम उर्फ बौना के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि मृतक अपने नाना घर खपरियावां गया था और वह लौटने के क्रम में अज्ञात बोलेरो की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गई. परिजनों की सूचना मिलने पर सभी जार-जार रो रहे थे. इधर घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग
की खबरों के लिए यहां क्लिक करें) [wpse_comments_template]

Leave a Comment