Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रों को नयी विधा और तकनीक जानने के लिये वकशॉप आवश्‍यक : कुलपति

Ranchi : रांची विश्वद्यालय के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने किया. मोबाइल डॉक्यूमेंट्री व मेकिंग इलेक्ट्रॉनिक न्यूज पैकेजिंग विषय पर हो रहे इस दो दिवसीय वर्कशॉप में मुख्य वक्ता व एक्सपर्ट केईएस श्राफ कॉलेज मुंबई के प्रो. आशीष रिछार्या उपस्थित रहे. वर्कशॉप शुभारंभ के अवसर पर कुलपति ने कहा कि इस तरह के वर्कशॉप होने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को पत्रकारिता एवं फिल्म मेकिंग की नयी विधाओं की जानकारी प्राप्त हो. उन्होंने कहा कि इस तरह के वर्कशॉप हमारे बच्चों में नयी उत्सुकता जगाते हैं. उनके मस्तिष्क को विस्तृत करते हैं. भविष्य में विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल ट्राइबल फेस्टिवल आयोजित होंगे. स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के निदेशक प्रो. डॉ. बीपी सिन्हा ने कहा कि विभाग में अब सदैव इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहेंगे. इससे छात्र नयी-नयी चीजों को देखते और सीखते हैं. विभाग में सार्क देशों का फिल्म फेस्टिवल भी कराया जायेगा.

न्यूज इंडस्ट्री के डिमांड के अनुसार तैयार होना होगा स्टूडेंट्स को : आशीष रिछार्या

दो दिवसीय वर्कशॉप के पहले दिन मुख्य वक्ता तथा एक्सपर्ट आशीष रिछार्या ने कहा कि न्यूज इंडस्ट्री में आज जो डिमांड है, उसी के अनुसार युवाओं को स्किल्ड होना चाहिए. आज न्यू मीडिया का कंटेंट बदल रहा है, उसी की मांग के अनुसार प्लेटफार्म और कंटेंट को समझते हुये उसका प्रसार होना चाहिये. इस वर्कशॉप में स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के छात्रों के साथ ही अन्य कॉलेजों के सौ से ज्यादा व‍िद्यार्थी शाम‍िल हुए. वर्कशॉप सात जनवरी को भी आयोजित होगी, जिसमें न्यू मीडिया, डिजिटल न्यूज पैकेजिंग तथा मोबाइल डॉक्यूमेंट्री मेकिंग की अन्य बारीकियों को आशीष रिछार्या छात्रों को बतायेंगे. वर्कशॉप के उद्घाटन के इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. मुकुंद चंद्र मेहता, डीएसडब्ल्यू डॉ. जीएस झा, आरयू वोकेशनल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ.स्मृति सिंह, मास कॉम के उपन‍िदेशक डॉ. वीसी महतो मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : TPC">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-regional-commander-assav-ganjhu-squad-militants-gathered-to-carry-out-major-incident/">TPC

रिजनल कमांडर आक्रमण गंझू दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, बड़ी घटना को अंजाम देने जुटे थे उग्रवादी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही