Search

 
 
 

विभावि में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट पर कार्यशाला

 
Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में बुधवार को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई. इस मौके पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के विभावि समन्वयक डॉ. इंद्रजीत कुमार ने विषय प्रवेश कराते हुए एनईपी में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट की महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि एनईपी की मल्टीपल इंट्री और एक्जिट के प्रावधान के अनुपालन के लिए विद्यार्थियों की ओर से डीजी लॉकर पर एकेडमिक बैंक अकाउंट खोलना अपेक्षित है. कार्यशाला में नैड के जोनल को-ऑर्डिनेटर रवि कुमार पांडेय ने एकेडमिक बैंक अकाउंट खोलने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. साथ ही कार्यशाला में आए विभिन्न संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों और शिक्षकों से विद्यार्थियों को अकाउंट खोलने के लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने प्रश्नोत्तरी सेशन में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को भी मिटाया. इससे पहले नैड के को-ऑर्डिनेटर डॉ. राखो हरि ने अतिथियों का स्वागत किया. मौके पर नैड की स्टेट को-ऑर्डिनेटर अनीषा भी उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : ये">https://lagatar.in/what-kind-of-model-school-is-this-shortage-of-teachers-dilapidated-buildings-and-no-resources/">ये

कैसा मॉडल स्कूल? शिक्षिकों की कमी, जर्जर भवन और न संसाधन…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही