Search

 
 
 

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा बाल वाटिका एवं जादुई पिटारा पर कार्यशाला आयोजित

 
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने सीबीएसई द्वारा आयोजित बाल वाटिका और जादुई पिटारा पर कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में समरजीत जेना, जिला प्रशिक्षण कॉर्डिनेटर और प्राचार्य, जवाहर विद्या मंदिर जैसे शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित सदस्यों की उपस्थिति रही. उप जिला प्रशिक्षण कॉर्डिनेटर एवं डीएवी हेहल के प्राचार्य एसके मिश्रा, सिटी कॉर्डिनेटर एवं प्राचार्य डीपीएस रांची डॉ. राम सिंह और डिप्टी सिटी कॉर्डिनेटर एवं सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर उपस्थित हुए. इस सत्र के लिए विशेषज्ञ रूप में विकास विद्यालय, रांची के प्राचार्य पीएस कालरा और जमशेदपुर पब्लिक स्कूल की अर्पिता बख्शी उपस्थित रही. रिसोर्स पर्सन का एक पैनल भी था, जिनकी उपस्थिति से आज का सत्र बहुत समृद्ध बन गया. पूरे झारखंड राज्य से 50 से अधिक प्राचार्यों और लगभग 200 शिक्षक प्रतिनिधियों ने सत्र में भाग लिया. सत्र में प्रतिभागियों को बाल वाटिका पाठ्यक्रम में जादुई पिटारा को शामिल करने के इंटरैक्टिव और रचनात्मक तरीकों से अवगत कराया गया, जो एनसीएफ-2022 फाउंडेशन स्टेज का केन्द्र बिंदु है. प्राचार्या परमजीत कौर ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम की मेजबानी की और भाग लेने वाले शिक्षकों को अपने शिक्षार्थियों के बीच स्वतंत्र सोच को बढ़ावा देने के लिए अपने रचनात्मकता को उजागर करने के लिए प्रोत्साहित किया. इससे न केवल उनकी कक्षाएं एक खुशहाल जगह बन जाएगी, बल्कि छात्रों को स्कूल जाने का आनंद भी मिलेगा. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-ed-got-the-list-of-transfer-posting-from-the-residence-of-alamgirs-pa-assistant-jahangir-name-of-congress-state-president-rajesh-thakur-is-also-mentioned-know-which-officers-names-cam/">EXCLUSIVE:

आलमगीर के PA के सहायक जहांगीर के आवास से ईडी को ट्रांसफर पोस्टिंग का मिला लिस्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम का भी जिक्र, जानें किन-किन अधिकारियों का नाम आया सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही