Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला कॉलेज में क्रेडिट सिस्टम पाठ्यक्रम को लेकर कार्यशाला 4 मई को

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत क्रेडिट सिस्टम पाठ्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को किया गया है. इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के नई शिक्षा नीति कोऑर्डिनेटर डॉ पीके पाणी भाग उपस्थित रहेंगे. कार्यशाला महाविद्यालय के ओडियो विजिवल रूम में आयोजित होगा. इस कार्यशाला का विषय "रेगुलेशन फॉर करिकुलम एंड क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर फोर ईयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम अंडर न्यू एजुकेशन पॉलिसी फॉर यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड" रखा गया है. इस कार्यशाला में घाटशिला महाविद्यालय के अलावे अन्य कई महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं कर्मी भी भाग लेंगे. कार्यक्रम को लेकर 11 बजे से 2 बजे तक महाविद्यालय के सभी कक्षाएं एवं कार्यालय बंद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-sanitation-campaign-launched-in-panchayats-women-involved/">डुमरिया

: पंचायतों में चलाया गया स्वच्छता अभियान, महिलाएं हुईं शामिल

शिक्षकों एवं कर्मियों को दी जाएगी क्रेडिट सिस्टम की जानकारी

इस संबंध में प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत यूजी सेमेस्टर वन में छात्रों का नामांकन हो गया है. उसके परीक्षा का फॉर्म भी 10 मई से भरा जाना है. इस बीच क्रेडिट सिस्टम पढ़ाई को लेकर राज्य स्तर पर आंशिक बदलाव भी किया गया है. जिसकी पूरी जानकारी महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों को देने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है ताकि वे प्रशिक्षित होकर अपने छात्रों का मार्गदर्शन कर सकें. उन्होंने बताया कि इस आयोजन की तैयारी में आइक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर डॉ. नरेश कुमार, रूसा कोऑर्डिनेटर डॉ. एस पी सिंह, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो इंदल पासवान आदि मुख्य रूप से लगे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही