Search

सरकारी योजनाओं में जन भागीदारी बढ़ाने को लेकर कार्यशाला

  • केंद्र प्रायोजित योजनाओं में झारखंड का बेहतर प्रदर्शन- निदेशक
Ranchi : सरकारी योजनाओं में जन भागीदारी बढ़ाने को लेकर राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) की ओर से होटल रेडिसन ब्लू में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने देश के सभी राज्यों में चल रही जनभागीदारी गतिविधियों और आईइसी (इनफॉर्मेशन,एजुकेशन व कम्युनिकेशन) प्लान को दिखाया. किस राज्य में कौन से स्कीम में क्या आईइसी चल रहा है, उस पर भी चर्चा हुई. इस मौके पर सूडा निदेशक अमित कुमार ने कहा कि बेहतर तरीके से आईइसी प्लान तैयार करने और अधिक से अधिक जन भागीदारी से ही सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन संभव है. राज्य में नगर विकास विभाग इस पर अच्छा प्रयास कर रहा है. यही वजह है कि केन्द्र सरकार के सभी फ्लैगशिप योजनाओं में हमारा बेहतर प्रदर्शन रहा है. स्वच्छ भारत मिशन 0.2 और अम्रृत 0.2 में शत प्रतिशत लक्ष्य पाने के लिए भी सभी नगर निकाय आईइसी और जनभागीदारी पर विशेष जोर दें.

आईइसी प्लान और सिटिजन इंगेजमेंट प्लान पर चर्चा

सूडा के उप निदेशक कृष्ण कुमार ने राज्य सरकार के आईइसी प्लान और सिटिजन इंगेजमेंट प्लान पर चर्चा की. जन भागीदारी में क्या कुछ परेशानिया आती हैं, इस पर भी कई सवाल पदाधिकारियों की ओर से रखा गया, जिसका जवाब विशेषज्ञों ने दिया. कार्यक्रम में धनबाद के नगर आयुक्त सत्येन्द्र कुमार, देवघर नगर आयुक्त शैलेन्द्र लाल, आदित्यपुर के नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/dawat-e-iftar-organized-at-chief-ministers-residence/">मुख्यमंत्री

आवास पर दावत -ए- इफ्तार का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp