Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुधारू पशुओं के पोषण पर कार्यशाला, दी गई कई अहम जानकारी

Latehar : रेलवे स्टेशन रोड में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में दुधारू पशुओं के पोषण और प्रबंधन पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा व दिशा सदस्य रामदेव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यशाला में जिला गव्य विकास कार्यालय द्वारा चयनित लाभुकों को गो पालन व पोषण से संबंधित व्यवहारिक जानकारी दी गई. उन्हें पशुओं का क्रय, टीकाकरण व चिकित्सीय देखभाल की भी जानकारी दी गयी. मौके पर डॉ. रवि नंदन, डॉ. प्रभात, डॉ. हरेंद्र पाल भगत, डॉ. सुशीला बागे, शोभा मरांडी, डॉ. मीरा, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिन्हा, विनायक कुमार सिन्हा, शत्रुघ्न पांडेय व चंदन कुमार समेत कई पशुपालक व चिकित्सक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही