Search

 
 
 

बेथेसदा बालिका उच्च विद्यालय में क्विक मैथ्स पर कार्यशाला

 
Ranchi : मौलाना आजाद ह्यूमन इनिशिएटिव (माही) ने गुरुवार को बेथेसदा बालिका उच्च विद्यालय में क्विक मैथ्स कम्प्यूटेशन स्ट्रेटजी एंड वैदिक मैथमैटिक्स कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें कक्षा दसवीं की लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया. कार्यशाला में छात्राओं को बिना कलम और कॉपी के गणित के प्रश्नों का हल करने की विधि सिखाई गई. गणित के उलझे प्रश्नों को सैकंडों में हल करना सिखाया गया. मेंटर सरवर ईमाम खान और सहयोगी मोहम्मद सलाहउद्दीन ने कार्यशाला में मार्गदर्शन दिये. बोर्ड परीक्षा से संबंधित टिप्स दिये. कार्यशाला में छात्राओं को वैदिक गणित के कई गुर सिखाए गये और उन्हें उत्साहित किया गया. स्कूल के शिक्षक और शिक्षिका ने माही का धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-hostel-allocation-to-mbbs-students-from-august-28-instructions-to-come-with-parents/">रिम्स

: 28 अगस्त से होगा एमबीबीएस छात्रों को हॉस्टल आवंटन, माता-पिता के साथ आने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही