Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएसपीएमयू में वेस्ट मैंनेजमेट पर कार्यशाला

Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंवेरोमेंटल स्टडीज और टीम ग्रीन के संयुक्त तत्वावधान में एक सेमिनार का आयोजन रविवार को हुआ. वेस्ट मैंनेजमेंट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने की और उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन या वेस्ट मैनेजमेंट एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें उत्पन्न होने वाली विभिन्न अपशिष्ट पदार्थों का निपटान किया जाता है. ताकि मानव के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े. इसका मुख्य उद्देश्य मानव स्वास्थ्य के साथ साथ पर्यावरण पर कचरे के प्रतिकूल प्रभावों को समाप्त करना है. आगे उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि और प्रचंड उपभोक्तावाद के कारण प्राकृतिक संसाधनों का दोहन अपने चरम पर है और हमारे समक्ष पर्यावरण को बचाए रखने की एक महत्वपूर्ण चुनौती है. इसी कारणवश कचरा प्रबंधन आज एक महत्वपूर्ण विषय हो गया है. इस सेमिनार में सीएसआईआर दूर्गापुर से जुड़े अनिल कुमार गुप्ता और सुरेश चंद्र सिन्हा विशेषज्ञ के रुप में शामिल रहे. इन्होंने विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन के मूल तथ्यों से अवगत कराने के साथ उनके प्रायोगिक इस्तेमाल की जानकारी दी. डीएसडब्ल्यू डॉ. एसएम अब्बास,डॉ. देबू मुखर्जी, डॉ. पूजा, स्कूल ऑफ इंवेरोमेटल स्टडी के समनवयक सजलेंदु घोष समेत विभाग के शिक्षक और विद्यार्थी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें- कैलाशपति">https://lagatar.in/tribal-organizations-oppose-installation-of-statue-of-kailashpati-mishra/">कैलाशपति

मिश्रा की प्रतिमा लगाये जाने का आदिवासी संगठनों ने किया विरोध
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही