Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिशु रोग में ICU की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित, डॉ मुर्तजा कमल ने दी जानकारी

Ranchi : रिम्स के नवजात शिशु रोग विभाग द्वारा फोकस्ड नियोनेटल एंड पीडियाट्रिक इको पर कार्यशाला आयोजित हुआ. कार्यशाला में नवजात शिशु एवं शिशु रोग के आईसीयू में इको की जरूरत को बताया गया. इसके साथ ही प्रतिभागियों को बच्चों के आईसीयू में इकोकार्डियोग्राफी को उपयोग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया. कार्यशाला में यह भी बताया गया कि एनआईसीयू और पीआईसीयू में भर्ती बच्चों में जरूरत के अनुसार इको करने से इलाज में काफी सहायता मिलती है. इसे भी पढ़ें - Breaking">https://lagatar.in/breaking-20-proposals-approved-in-jharkhand-cabinet-meeting-clearing-the-way-for-appointment-to-2000-posts/">Breaking

: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर, 2000 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

शिशु के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ मुर्तजा व अन्य ने दिये व्याख्यान

कार्यशाला में अलग-अलग विषय पर व्याख्यान दिया गया. हैदराबाद से नवजात एवं शिशु के हृदय संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ मुर्तजा कमल, दिल्ली से नवजात शिशु रोग के विशेषज्ञ डॉ अविनाश कुमार ने कार्यशाला में अपना व्याख्यान दिया और प्रतिभागियों के साथ ज्ञान साझा किया. बच्चों में हृदय संबंधी रोगों के विशेषज्ञ डॉ गौतम शंकर ने भी अपने विचार साझा किये.

कार्यशाला में ये रहे मौजूद

रिम्स के चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ (कर्नल) शैलेश त्रिपाठी इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए. वहीं प्रो (डॉ) अमर वर्मा, शिशु रोग विभागाध्यक्ष विशिष्ट अतिथि थे. डॉ राजीव मिश्रा की अध्यक्षता में डॉ किरण शंकर दास और डॉ प्रीता नाज दुबराज ने इस कार्यशाला का सफल आयोजन किया. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-orders-varanasi-collector-call-a-meeting-on-tuesday-solve-the-matter-of-wudu-in-gyanvapi-masjid/">सुप्रीम

कोर्ट का वाराणसी कलेक्टर को आदेश, मंगलवार को मीटिंग बुलायें,ज्ञानवापी मस्जिद में वुजू का मामला हल करें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही