Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर “सभी के लिए स्वास्थ्य” थीम पर कार्यशाला का आयोजन, अपर मुख्य सचिव ने की अध्यक्षता

Ranchi :  आज 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है. इस साल का थीम "सभी के लिए स्वास्थ्य" रखा गया है. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रांची में भी एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने की. रेडिशन ब्लू में आयोजित कार्यशाला में एसीएस ने कहा कि सभी लोग मिलकर राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देंगे, ऐसा संकल्प लेना है. खुद को प्रतिबद्ध करे कि कोई भी काम समय पर पूरा हो, जिससे आपको सफलता मिले और उस काम में हम असफल ना हो. उन्होंने कहा कि अपने कार्यप्रणाली को सुधार कर पूरी मेहनत और लगन से काम करें. (पढ़ें, साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-dc-ddc-paid-tribute-to-jagarnath-mahato-by-keeping-silence/">साहिबगंज

: डीसी, डीडीसी ने मौन रखकर दी जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि)

सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े, तभी हासिल होगा लक्ष्य

अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह ने कहा कि सभी लोग मेहनत से अपना काम करने का शपथ लें.  हम सभी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. तभी इस साल के थीम "सभी के लिए स्वास्थ्य" को हासिल कर पायेंगे. मानव सेवा का जो अवसर हमें मिला है उसे अनुशासित और समर्पित होकर पूरा करें. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-condolence-meeting-organized-at-gautam-buddha-b-ed-college-on-death-of-education-minister/">हजारीबाग

: शिक्षा मंत्री के निधन पर गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में शोकसभा आयोजित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को किया गया सम्मानित 

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला में आयुष्मान भारत, हेल्थ एंड वेलनेस के पांच मुख्य गतिविधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को समान्नित किया गया.
  • हेल्थ एंड वेलनेस संचालन के लिए बोकारो, धनबाद एवं लातेहार को सम्मानित किया गया.
  • CBAC फॉर्म भरने के लिए दुमका, लोहरदगा और पाकुड़ को सम्मानित किया गया.
  • टेली कंसल्टेशन सेवा में: साहेबगंज,हजारीबाग एवं बोकारो को सम्मानित किया गया.
  • एनसीडी स्क्रीनिंग के लिए लोहरदगा, दुमका और बोकारो को सम्मानित किया गया.
  • पीएलपी टीम बेस्ड इंसेंटिव के लिए दुमका, जामताड़ा और  पलामू को सम्मानित किया गया.

संसाधन का उपयोग कर लोगों तक पहुंचाये स्वास्थ्य सुविधा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवा डॉ बिरेंद्र कुमार ने कहा कि प्राइमरी हेल्थ केयर सेवा दे कर सबको स्वास्थ्य की सुविधा दे सकते हैं. संसाधन का उपयोग कर हम आम लोग को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा पहुंचा सकते हैं. इस अवसर पर डॉ वीरेन्द्र प्रसाद सिंह, निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ एलआर पाठक, राज्य नोडल पदाधिकारी, गैर संचारी रोग, डॉ एकता सोनी, डब्ल्यूएचओ, विभिन्न जिलों से आये हुए सिविल सर्जन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : IMF">https://lagatar.in/indias-digitization-methodology-is-commendable-in-the-eyes-of-imf-other-countries-should-learn-from-india/">IMF

की नजर में भारत की डिजिटलीकरण कार्यप्रणाली सराहनीय, भारत से सीखें अन्य देश
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही