National News : वर्ल्ड बैंक ने आज मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7.1 फीसदी किया है. यह अप्रैल माह के अनुमान से 0.5 प्रतिशत अंक ज्यादा है.
STORY | World Bank ups India's GDP growth projection to 7.1% for FY27 The World Bank on Tuesday raised India's GDP growth forecast for the current fiscal to 7.1 per cent, up 0.5 percentage points from its April projections, driven by better-than-expected print for the first quarter. "We have upgraded our FY27 growth forecast to 7.1 per cent from 6.6 percent in April, as growth has held up better than expected despite trade and geopolitical uncertainties," the World Bank said in its latest India Development Update. India's growth accelerated to 7.8 per cent in FY26 from 7.2 per cent in FY25, driven by strong investment and solid private consumption, as the favourable policy and credit environment outweighed trade tensions. Rural consumption initially outpaced urban demand supported by strong agricultural performance, rural income support, food subsidies, and low inflation, while urban consumption strengthened later in the year following income-tax relief and GST cuts, it said. The momentum has carried into FY27, with GDP growing 7.8 per cent in Q1, above expectations, before moderating in subsequent quarters, it said. READ: https://t.co/2dUootyPr1
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2026
वर्ल्ड बैंक की ताजा इंडिया डेवलपमेंट अपडेट रिपोर्ट में कहा गया है कि हमने FY27 के लिए अपने ग्रोथ अनुमान को अप्रैल के 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 7.1फीसदी कर दिया है. वर्ल्ड बैंक के अनुसार ट्रेड और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बावजूद ग्रोथ उम्मीद से बेहतर रहा है
वर्ल्ड बैंक के अनुसार FY25 में 7.2फीसदी के मुकाबले FY26 में भारत की ग्रोथ बढ़कर 7.8 फीसदी हो गयी थी. इसका कारण मज़बूत इन्वेस्टमेंट और प्राइवेट कंजम्पशन था, क्योंकि अनुकूल पॉलिसी और क्रेडिट माहौल ने ट्रेड टेंशन का असर कम कर दिया.
वर्ल्ड बैंक की नयी रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत में खेती में अच्छे प्रदर्शन, ग्रामीण आय में मदद, फ़ूड सब्सिडी और कम महंगाई के कारण ग्रामीण कंजम्पशन शहरी मांग से ज्यादा रहा, बाद में इनकम-टैक्स में राहत और GST में कटौती के बाद शहरी कंजम्पशन में तेज़ी देखी गयी.
रिपोर्ट में कहा गया है कि FY27 में भी तेज़ी जारी रही. पहली तिमाही (Q1) में GDP ग्रोथ उम्मीद से ज़्यादा 7.8 फीसदी रही. हालांकि बाद की तिमाहियों में इसमें थोड़ी कमी आयी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.