Search

 
 
 

विश्व रक्तदाता दिवस: कोरोना काल के बाद ब्लड डोनेशन करने वालों में आई जागरूकता

 
Ranchi: कोरोना महामारी के वक्त देश संक्रमण के जद में था. ब्लड बैंकों में खून की किल्लत हो रही थी. जिसके परिणाम स्वरुप अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2021 तक राज्य भर में 218154 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. संक्रमण की दर घटी और लोगों के जागरूकता का ही यह परिणाम है कि 2021 अप्रैल से लेकर मार्च 2022 तक झारखंड में 257878 यूनिट रक्त संग्रह किए गए हैं. यानी कि पिछले साल की तुलना में करीब 40,000 यूनिट अधिक रक्त संग्रह किया गया है. इतने खून से 120000 लोगों की जान बचाई जा सकती है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/unveiled-the-logos-of-all-10-teams-of-ranchi-sanitation-league/">रांची

सैनिटेशन लीग के सभी 10 टीमों के LOGO का अनावरण

अप्रैल 2022 में 24385 यूनिट रक्त संग्रह

अप्रैल 2022 में 24385 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है. वहीं रक्तदाता दिवस के अवसर पर राज्य भर में आज विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. खुद सीएम हेमंत सोरेन ने रक्तदान किया और लोगों से इस दिशा में जागरूक होने की अपील की. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-tv-actor-pooja-sharma-gets-a-warm-welcome-at-her-home-says-india-is-the-best-among-all-countries/">बेरमो

: अपने घर आयी टीवी कलाकार पूजा शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत, कहा – सभी देशों में भारत श्रेष्ठ

झारखंड में 63 ब्लड बैंक

झारखंड में कुल 63 ब्लड बैंक हैं. साल 2021-22 में चार नए ब्लड बैंकों को स्वीकृति मिली है. इनमें डायरेक्टरेट जनरल आफ हेल्थ सर्विसेज से संबंध रखने वाले राज्य के कुल 31 ब्लड बैंक है. जिसमें 23 सरकारी ब्लड बैंकों के साथ 03 मेडिकल कॉलेजों के भी ब्लड बैंक हैं. जबकि चैरिटेबल ब्लड बैंक 03 और पीएसयू की संख्या 02 है. वहीं नॉन डीजीएचएस सपोर्टेड ब्लड बैंकों की संख्या 32 है. इनमें प्राइवेट हॉस्पिटल 24, मिलिट्री हॉस्पिटल 02 और पीएसयू हॉस्पिटल की संख्या 06 है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही