Search

विश्व रक्तदाता दिवस : रिम्स में जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक

Ranchi : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रिम्स में जागरूक्ता रैली का आयोजन किया गया. रैली का उद्घाटन रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ राजीव गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ हीरेंद्र बीरूआ, डीएमएस डॉ शैलेश, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ सुषमा कुमारी और डॉ उषा सरोज ने किया. रैली रिमसोनियन हॉल से शुरू होकर न्यू ट्रामा सेंटर तक गयी. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रक्तदान महादान के नारा लगाया और जन समुदाय से रक्तदान के लिए आग्रह किया. रैली में रिम्स ब्लड बैंक के डॉ चंद्र भूषण के नेतृत्व में निकाला गया. इसमें कोर कमिटी मेंबर अभीशील दास, अमन कुमार सिंह, आकांक्षा पटनायक, फामिदा अर्शी, इंदु मुनि हेंब्रम, राजू कुमार रॉय ने बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता दिखाई. इस दौरान रिम्स की मूवी सोसाइटी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ओल्ड इमरजेंसी और न्यू ट्रॉमा सेंटर के पास नुक्कड़ नाटक कर लोगों से रक्तदान करने की अपील की. रैली का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण के बीच रक्तदान करने को लेकर जागरूकता फैलाना था. इसे भी पढ़ें – गैर">https://lagatar.in/eklavya-and-ashram-schools-operated-under-non-governmental-organizations-will-be-audited/">गैर

सरकारी संस्थाओं के तहत संचालित एकलव्य एवं आश्रम विद्यालयों का होगा ऑडिट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp