Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व रक्तदाता दिवस : डीवीसी और आरोग्यम में लगा शिविर, 58 यूनिट रक्त संग्रह

Hazaribagh : विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर गुरुवार को डीवीसी और आरोग्यम अस्पताल में शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 58 लोगों ने रक्तदान किया. दामोदर घाटी निगम में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से डीवीसी डिस्पेंसरी में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन निदेशक भूमि संरक्षण विभाग संजय कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, डॉक्टर मधुमिता कुजूर, डॉक्टर जीतेंद्र झा, डॉक्टर नीलू कुमारी, राहुल रंजन और वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने संयुक्त रूप से किया. निदेशक संजय कुमार ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया. इसमें परियोजना प्रधान डॉ. जीतेंद्र झा, डॉक्टर मधुमिता कुजूर, शंकर सिंह, राहुल रंजन, एके मौर्य, प्रवीण भूषण, महेंद्र भगत, पंकज कुमार, ऋषि कुमार, लाल बहादुर शास्त्री, गवीनेस, सुधीर कुमार साहू, जयराम खलखो समेत 14 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर नीरज कुमार ने समस्त रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आयोजकों एवं रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं आरोग्यम अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बीएसएफ 22 बटालियन के 14 जवानों ने रक्तदान कर मानवता के प्रति संदेश दिया. दूसरा रक्तदान शिविर बड़कागांव स्थित एनटीपीसी के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया. वहां 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. आरोग्यम ब्लड बैंक में 44 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. सभी रक्त थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को दिया जाएगा. एनटीपीसी की ओर से रक्त दाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. आरोग्यम अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि 18 वर्ष से 60 वर्ष के हर व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए. मौके पर एनटीपीसी के सीएमओ डॉक्टर के प्रधान, प्रशासक एमडी नदीम, टेक्नीशियन याशीर अहमद, शालिनी गुप्ता, निगार अफरोज, सिमरन कौर, सीआरपीएफ 22 बटालियन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिंह, टेक्नीशियन पर्यवेक्षक ओम प्रकाश सिंह, काउंसलर किरण कुमारी, टेक्नीशियन पूजा गुप्ता आदि मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें : जंगल">https://lagatar.in/read-three-news-of-latehar-together-including-the-burnt-skeleton-of-a-young-man-recovered-from-the-forest/">जंगल

से युवक का जला हुआ कंकाल बरामद समेत लातेहार की तीन खबरें पढ़ें एक साथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही