Search

 
 
 

विश्व रक्तदाता दिवस: CIP में लगा कैंप, निदेशक ने लोगों को किया जागरूक

 
Ranchi: विश्व रक्तदाता दिवस पर सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकेट्री (सीआईपी) में सदर अस्पताल के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. कैंप की शुरुआत सीआईपी निदेशक डॉ बासुदेव दास ने रक्तदान कर किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. साथ ही रक्तदान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया. इसे पढ़ें-विधानसभा">https://lagatar.in/assembly-by-elections-babulal-imposed-chaupal-in-mandar-said-we-do-not-have-to-hand-over-our-future-to-corrupt-people/">विधानसभा

उपचुनाव : मांडर में बाबूलाल ने लगायी चौपाल, कहा- हमें भ्रष्ट लोगों को नहीं सौंपना है अपना भविष्य

रक्तदान करने वालों को दिया धन्यवाद

सीआईपी निदेशक डॉ बासुदेव दास ने रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी वजह से लोगों की जान बचाई जाती है. आज के इस आयोजन में सभी उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया. ब्लड डोनेशन कैंप में कुल 12 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-14-june-ranchi-police-pasted-posters-miscreants-last-chance-for-eci-cm-hemant/">शाम

की न्यूज डायरी ।।14 जून ।। रांची पुलिस ने चिपकाये उपद्रवियों के पोस्टर। ECI का CM हेमंत को अंतिम मौका। सरयू का रघुवर पर हमला।ED की राहुल से पूछताछ। SC ने live in relation पर लगाई मुहर। बिहार की खबरें व कई वीडियो।।

कैंप में इनकी रही मौजूदगी

इस अभियान का संचालन डॉ. सुनील कुमार सूर्यवंशी (एसोसिएट प्रोफेसर), डॉ. चंद्रशेखर महतो (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी) और सुनील राम (वार्ड अटेंडेंट) ने किया. जबकि सदर अस्पताल ब्लड बैंक से इमरान अली अपनी टीम के साथ मौजूद रहे. अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और स्वैच्छिक रक्तदान के बारे में जागरूकता फैलाना था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही