Search

 
 
 

विश्व रक्तदाता दिवस : सीएम हेमंत सोरेन ने सैनिक अस्पताल नामकुम को दिया एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे बढ़-चढ़कर रक्तदान करें. कहा, आपके रक्त से किसी को नई जिंदगी मिल सकती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए. लोग स्वैच्छिक रूप से रक्तदान के लिए आगे आएं, यह हम सभी को प्रयास करना चाहिए.

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी थे मौजूद

मुख्यमंत्री ने शिविर में रक्तदान करने वाले सेना तथा पुलिस के अधिकारियों तथा जवानों एवं अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों से मिले और रक्तदान करने के लिए उनकी सराहना की. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यूनियन बैंक सोशल फाउंडेशन द्वारा प्रदत्त एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस मिलिट्री अस्पताल, नामकुम को प्रदान किया. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/rjd-called-the-riots-in-ranchi-a-failure-of-the-police-told-the-decision-to-shoot-straight-was-wrong/">रांची

में हुए उपद्रव को राजद ने बताया पुलिस की विफलता, सीधे गोली चलाने के निर्णय को बताया गलत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही