Search

 
 
 

रांची में बन रहा वर्ल्ड क्लास मॉडर्न लाइब्रेरी, राज्यपाल ने किया निरीक्षण

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को मोरहाबादी में निर्माणाधीन अत्याधुनिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यरत अभियंताओं और कर्मियों से परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. राज्यपाल के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे.
 

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रविवार को मोरहाबादी में निर्माणाधीन अत्याधुनिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यरत अभियंताओं और कर्मियों से परियोजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. राज्यपाल के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे.

 

निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान, अध्ययन और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है. उन्होंने इस महत्वाकांक्षी पहल में CCL और Coal India Limited द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी.

 

राज्यपाल ने विश्वास जताया कि जल्द ही राजधानी राँची को एक वर्ल्ड क्लास मॉडर्न लाइब्रेरी की सौगात मिलेगी. छह मंजिला इस पुस्तकालय में अत्याधुनिक सुविधाएँ होंगी, जहाँ बड़ी संख्या में विद्यार्थी एक साथ अध्ययन कर सकेंगे.

 

उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं के लिए ज्ञान, अनुशासन और आत्मविकास का प्रमुख केंद्र बनेगी. यह प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को बेहतर माहौल प्रदान करेगी और उनके सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी.

 

राज्यपाल ने यह भी बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान बरेली में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक मॉडल पुस्तकालय की स्थापना की गई थी.

 

राज्यपाल ने परियोजना से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह निर्माण कार्य तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा होगा और झारखंड के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही