Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्ल्ड कप 2023 : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाक के बीच होगा घमासान, 8वीं जीत के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर को हो गया है. अभी तक खेल गये मैच में दर्शकों ने मुकाबला दो टीमों के बीच मुकाबला देखा. लेकिन आज खेल के मैदान में महामुकाबला होगा. आज 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में घमासान देखने को मिलेगा. मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों में गजब सा देखने को मिल रहा है. कानपुर में संकट मोचन धाम मंदिर में लोगों ने भारत की जीत के लिए हवन किया. वहीं वाराणसी में क्रिकेट प्रेमियों ने गंगा आरती कर भारत की जीत के लिए मन्नत मांगी. मुरादाबाद में मैच से पहले टीम इंडिया को प्रोत्साहित करने के लिए स्कूली बच्चों ने विश्व कप की 20 फुट लंबी रंगोली तैयार की. (पढ़ें, चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-replica-of-dakshineshwar-temple-will-be-seen-in-gandhi-tola-puja-pandal/">चाईबासा

: गांधी टोला पूजा पंडाल में दिखेगा दक्षिणेश्वर मंदिर का प्रतिरूप)

वर्ल्ड कप में भारत-पाक 7 बार भिड़े और टीम इंडिया ने सभी मैच जीते

पाकिस्तान और भारत दोनों ही टीमों के लिए अब तक विश्व कप का सफर एक सा रहा है. भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया. वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को करारी शिकस्त दी. पाकिस्तान के खिलाफ पिछले पांच वनडे में से भारत ने 4 जीते हैं. भारत-पाकिस्तान के बीच भारतीय जमीन पर वर्ल्ड कप का यह तीसरा मुकाबला है. इससे पहले दोनों टीमें 1996 में बैंगलुरू (क्वार्टर फाइनल) में और 2011 में मोहाली (सेमीफाइनल) में भिड़ चुकी हैं. दोनों बार भारत ने पाकिस्तान को हराकर मैच जीता. वहीं वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान 8वीं बार आमने-सामने होंगे. इससे पहले दोनों टीम 7 बार भिड़े हैं और भारत ने पाक को करारी शिकस्त देकर जीत हासिल की है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप में आठवीं बार खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान की टीम जीतती है या फिर भारत.

मैच से पहले कई बॉलीवुड कलाकार करेंगे परफॉर्म 

भारत-पाक मैच शुरू होने से पहले बॉलीवुड के कुछ जाने-माने कलाकार परफॉर्म करेंगे. शंकर महादेवन, अरिजीत सिंह और नेहा कक्कड़ गाना गायेंगी. अरिजीत सिंह अहमदाबाद पहुंच गये हैं. इसके अलावा बिग बी और रजनीकांत भी भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते नजर आयेंगे. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली को चियरअप करने के लिए अहमदाबाद पहुंच गयी हैं. वहीं सचिन तेंदुलकर भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद आ गये हैं. इधर पीसीबी के चेयरमैन जका अशरफ भी अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. उन्होंने मैच से पहले पाकिस्तान टीम से मुलाकात की. वो मैच भी देखेंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-information-given-about-selected-schemes-in-gram-sabha/">चाईबासा

: ग्रामसभा में चयनित योजनाओं की दी गई जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही