Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्ल्ड कप : अफगानिस्तान ने किया बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड को 69 रनों से हराया

Advertisement
Advertisement
Sports Desk : भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को बड़ा उलटफेर हो गया. डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान की टीम ने 69 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने रहमानुल्लाह गुरबाज के ताबड़तोड़ 80 और इकराम अलीखिल के 58 रनों की पारी के दम पर 284 रनों का स्कोर खड़ा किया. 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम3 ओवर में 215 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब उर रहमान और राशिद खान को तीन-तीन विकेट और मोहम्मद नबी को दो विकेट मिले. इंग्लैंड की तरफ से एक मात्र सफल बल्लेबाज हैरी ब्रूक रहे. ब्रूक ने 66 रनों की पारी खेली. बाकी कोई भी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका. यह इस वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की 3 मैचों में पहली जीत है. जबकि इंग्लैंड की 3 मैचों में दूसरी हार है. जोस बटलर की कप्तानी वाली इस इंग्लिश टीम ने 2019 का वनडे वर्ल्ड कप खिताब जीता था. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-explosive-victory-over-pakistan-hitman-washed-away/">भारत

की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, हिटमैन ने धोया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही