Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्ल्ड कप हॉकी : मेजबान भारत बाहर, न्यूजीलैंड ने रोमांचक शूट आउट में हराया

Bhubneshwar : भुवनेश्वर में खेले जा रहे 2023 हॉकी वर्ल्ड कप के क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय टीम 2023 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. टूर्नामेंट की मेजबान भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए हुए क्रॉस ओवर में न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में भारत को 4-3 से हरा दिया. निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 से बराबर रहा. जिसके बाद पेनल्टी शूट-आउट में भी शुरुआती 5-5 स्ट्रोक्स में नतीजा नहीं निकला. इसके बाद सडन डेथ में दोनों टीमों ने जीत के मौके गंवाए, लेकिन आखिर में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज करते हुए भारत को वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया. क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना 24 जनवरी को मौजूदा चैंपियन बेल्जियम से होगा.

एक बार फिर फिनिशिंग टच में नाकामी

भारत ने पहले क्वार्टर से ही हमलावर रुख अपनाया था और कुछ अटैक भी किए. लेकिन टूर्नामेंट के पिछले मैचों की तरह एक बार फिर फिनिशिंग टच की नाकामी सामने आई. दूसरे क्वार्टर में हालांकि टीम इंडिया कीवी डिफेंस को भेदने में सफल रही. भारत के लिए पहला गोल ललित उपाध्याय ने किया. मैदान के बीचों-बीच आकाशदीप सिंह ने एक अच्छे टैकल से गेंद छीनी और लंबा पास शमशेर को दिया. शमशेर ने डी के अंदर ललित को पास दिया, जिन्होंने उसे गोल में भेदने में कोई गलती नहीं की. कुछ ही देर में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और शुरुआती पीसी गंवाने वाली टीम ने इस बार सफलता पाई. हरमनप्रीत के शॉट को न्यूजीलैंड ने बचाया, लेकिन रिबाउंड पर सुखजीत ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी. हालांकि, क्वार्टर के आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड ने एक गोल कर दिया.

तीसरे क्वार्टर में भी जबरदस्त एक्शन

तीसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमों ने जोरदार अटैक किए. भारत ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर को हथियार बनाया, लेकिन इस बार कप्तान हरमनप्रीत की जगह वरुण ने स्ट्रोक लिया और उनका सीधा शॉट कीवी गोलकीपर के पैरों के बीच से गोल में घुस गया. इसने भारत की बढ़त को 3-1 कर दिया. हालांकि, शुरुआती मिनटों में आसानी से पजेशन गंवाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने धीरे-धीरे मुकाबले में अपनी लय और पकड़ बनानी शुरू की और इसका असर भारतीय गोल पर बढ़े हमलों के रूप में दिखा और क्वार्टर के अंत में उसने दूसरा गोल भी दाग दिया.

न्यूजीलैंड की वापसी

चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही कीवी टीम ने अपना तीसरा गोल दागकर कमबैक पूरा किया. भारत को मुश्किल में डाल दिया. आखिरी के 10 मिनटों में न्यूजीलैंड का अटैक और तेज हो गया और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक ने लगातार दो बेहतरीन सेव के जरिए भारत को पिछड़ने से बचाया. इस बीच न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया और टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर थी. लेकिन भारत इसका फायदा नहीं उठा पाया. उल्टे न्यूजीलैंड ने ही अटैक किया और बिल्कुल आखिरी सेकेंड में गोल कर ही दिया था, लेकिन पाठक ने फिर बचाव किया और निर्धारित समय 3-3 के स्कोर के साथ खत्म हुआ.
इसे भी पढ़ें – खेलगांव">https://lagatar.in/16-champions-and-434-children-became-winners-in-sip-academy-competition/">खेलगांव

में SIP Prodigy Competition : 2000 प्रतिभागियों में 16 चैंपियन और 434 विनर बने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही