Search

 
 
 

वर्ल्ड कप : कोहली के विराट पारी के दम पर 51 बॉल पहले ही जीता भारत

 
Ranchi : गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद विराट कोहली के शतकीय पारी के दम पर भारत ने गुरुवार को बाग्लादेश को 7 विकेट से हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा. 257 रनों के लक्ष्य को भारत ने रोहित शर्मा के 48, शुभमन गिल के 53 और विराट कोहली के ताबड़तोड़ 103 रनों की पारी के दम पर 41.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. विराट कोहली नाबाद 103 रन ने अपना 48वां वनडे शतक जमाया. उन्होंने सबसे तेज 26 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए हैं. विराट ने 567 पारियों में यह अचीवमेंट हासिल की. कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर ने 600 पारियों में इतने रन बनाए थे. पुणे के एमसीए ग्राउंड में खेले गये मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 256 रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से ओपनर्स तंजिद हसन तमीम और लिट्टन दास के बीच 93 रन की साझेदारी की. तंजिद ने वर्ल्ड कप में अपनी पहली फिफ्टी लगाई. तंजिम 51 रन बनाकर कुलदीप यादव के शिकार बने. वहीं लिट्टन दास ने अपनी 12वीं वनडे फिफ्टी लगाई. वह 66 रन बनाकर आउट हुए. शांतो (8 रन), मिराज (3) और तौहीद हृदॉय (16) जल्दी आउट हुए. इसके बाद मुशफिकुर रहीम 38 रन और महमूदुल्लाह 46 रनों की पारी खेलकर बांग्लादेश को सम्माजनक स्कोर बनाने में अपना योगदान दिया. भारत की तरफ से बुमराह, सिराज और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले. वहीं कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर के खाते में एक-एक विकेट आया. सबसे किफायती गेंदबाजी रवींद्र जडेजा ने किया. जडेजा ने 10 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट झटके. इसे भी पढ़ें : सैयद">https://lagatar.in/syed-mushtaq-ali-trophy-five-scores-of-more-than-200-were-made-in-four-matches-in-ranchi-saurashtra-andhra-gujarat-and-punjab-won-the-matches/">सैयद

मुश्ताक अली ट्रॉफी : रांची में चार मुकाबलों में बने पांच 200 से अधिक के स्कोर, सौराष्ट्र, आंध्र, गुजरात और पंजाब ने जीते मुकाबले
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही