Search

 
 
 

विश्व साइकिलिंग चैंपियनशिप : झारखंड के शैलेंद्र पाठक स्कॉटलैंड रवाना

 
शैलेंद्र पाठक को डिप्टी चीफ डी मिशन (टीम) बनाया गया है Ranchi : 1 से 14 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में आयोजित विश्व साइकिलिंग चैंपियनशिप 2023 में भाग लेने के लिए भारतीय टीम रवाना हुई. साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव सरदार मनिंदर पाल सिंह ने झारखंड साइकिल संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक का जानकारी दी कि झारखंड के शैलेंद्र पाठक को डिप्टी चीफ डी मिशन (टीम) बनाया गया है. शैलेंद्र पाठक झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव एवं भारतीय साइकिलिंग महासंघ के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित हैं और साइकिलिंग खेल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले झारखंड के पहले खेल प्रशासक हैं. इस चैंपियनशिप में रोड इवेंट, ट्रैक इवेंट, माउंटेन बाइक,बी एम एक्स, के साथ ही पैरा साइकिलिंग टीमें भाग लेंगी.

मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बधाई दी

भारतीय टीम के डिप्टी चीफ डि मिशन के रूप में चयन होने पर शैलेंद्र पाठक को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बधाई देते हुए कहा कि गढ़वा के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, खेलों में भी हमारे खिलाड़ी और खेल प्रशासक शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए जिला और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. इसके जीता जागता उदाहरण शैलेंद्र पाठक हैं. झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, खेल निर्देशक डॉ. सरोजिनी लकड़ा समेत खेल प्रेमियों ने भी बधाई दी है. इसे भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/cm-met-international-para-throw-ball-players/">अंतरराष्ट्रीय

पैरा थ्रो बॉल के खिलाड़ियों से मिले सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही