Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार : गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का शुभारंभ, 14 अक्तूबर तक तीर्थयात्री करेंगे पिंडदान

Advertisement
Advertisement
Gaya : विष्णुपद मंदिर में गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले का आगाज हो गया. मेला 28 सितंबर से 14 अक्तूबर तक चलेगा. बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता, सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने इसका उद्घाटन किया. इसके बाद शाम में फल्गु नदी के देवघाट पर महाआरती हुई. अब 15 दिनों तक तीर्थयात्री पिंडदान करेंगे. पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे. अनुमान है कि 15 लाख लोग मेले में आयेंगे.

पिंडदान शुक्रवार से शुरू होगा

इस बार यहां आने वाले लोगों के लिए प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं. तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए टेंटसिटी तैयार है. उनके रहने को लेकर खास इंतजाम है. इसी के साथ देश के अलग-अलग राज्यों से तीर्थ यात्रियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है. गया में मुख्य रूप से पिंडदान शुक्रवार से शुरू होगा. पिछले साल की तुलना में पिंडदानियों की संख्या अधिक रहने इस वजह से इस बार सुविधाएं भी बढ़ाई गई हैं.

टेंटसिटी में खास इंतजाम

इस बार गया में पिंडदान स्थल, कानून-व्यवस्था, रुकने की व्यवस्था, साफ-सफाई पर सुविधाएं बढ़ाई गई हैं. इनके अलावा स्वास्थ्य, पार्किंग, ट्रैफिक से लेकर टेंट सिटी में और भी जरूरी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं. मेला क्षेत्र को 43 जोन और 329 सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें अधिकारियों की नियुक्ति की गई है. इस बार 6000 पुलिसकर्मियों के कंधों पर पिंडदानियों की सुरक्षा होगी.

तीर्थयात्रियों को गंगा जल पीने के लिए मिलेगा

मेला क्षेत्र में 200 सीसीटीवी लगाए गए हैं. 15 वॉच टॉवर से निगरानी होगी. पहली बार तीर्थयात्रियों को गंगा जल पीने के लिए मिलेगा. यह जानकारी गया डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. डीएम ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इस बार 63 आवासन स्थलों पर 17 हजार 800 पिंडदानियों के ठहरने की व्यवस्था है. टेंट सिटी में 2500 लोगों के व्यवस्था है. यहां पिंडदानियों को गंगाजल आपूर्ति योजना के माध्यम से गंगा जल मिलेगा.

पार्किंग की व्यवस्था, ई-रिक्शा से आवाजाही

मेला क्षेत्र में कई अन्य तरह को लेकर फ्री में व्यवस्था है. इस बार चांदचौरा से विष्णुपद के अलावा प्रेत-शिला में फ्री में ई-रिक्शा की व्यवस्था होगी. विष्णुपद, अक्षयवट और सीताकुंड में विकलांग और बुजुर्ग के लिए व्हील चेयर होंगे. सभी गाड़ियों पर किराया रेट चार्ट दिया रहेगा. जिससे यहां आने वाले लोगों से गाड़ी वाले अवैध वसूली नहीं कर सकें.
इसे भी पढ़ें – लोकतंत्र">https://lagatar.in/support-rahul-to-save-democracy-womens-reservation-bill-is-bjps-catchphrase-kharge/">लोकतंत्र

बचाने के लिए राहुल का समर्थन करें, महिला आरक्षण विधेयक भाजपा का जुमला :  खड़गे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही