Search

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट, भारत में महिलाओं के पास लगभग 21 हजार टन सोना मौजूद...

पीएम मोदी ने एक रैली में इस बात का जिक्र किया थी कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में संपत्ति का सर्वे करवाने की बात की है.  कहा कि हमारी बहनों के पास घरों में कितना सारा सोना होता है. आदिवासी परिवारों के पास भी सोना होता है.  New Delhi : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में भारत में महिलाओं के पास लगभग 21 हजार टन सोना मौजूद है. इसकी कीमत का आकलन किया जाये तो यह आंकड़ा लगभग 100 लाख करोड़ के आसपास पहुंच जायेगा. जितना दुनिया के टॉप 5 बैंकों के पास गोल्ड रिजर्व नहीं होगा, उससे ज्यादा सोना भारत की महिलाओं के पास है.                                                                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मंदिरों के पास  ढाई हजार टन से भी ज्यादा गोल्ड मौजूद  

भारत के मंदिरों के पास भी ढाई हजार टन से भी ज्यादा गोल्ड मौजूद है. केरल के पद्मनाभ स्वामी मंदिर में 1300 टन सोना, तिरूपति मंदिर के पास 250 से 300 टन सोना है. तिरूपति मंदिर में लगभग100 किलो सोना चढ़ावे के रूप में भी आता है.

 पीएम ने सोने को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की

यहां सोने की बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोने को चुनावी मुद्दा बनाने की कोशिश की. पीएम मोदी ने एक रैली में इस बात का जिक्र किया कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में संपत्ति का सर्वे करवाने की बात की है. इसी क्रम में कहा कि हमारी बहनों के पास घरों में कितना सारा सोना होता है. आदिवासी परिवारों के पास भी सोना होता है.

कांग्रेस सर्वे कर इन सभी चीजों का पता लगा लेगी...

आदिवासी परिवारों के पास कितनी चांदी होती है. कहा कि कांग्रेस इन सभी चीजों का पता लगा लेगी, जब सारी जानकारी इन लोगों को मिल जायेगी, तो फिर वह संपत्ति समान रूप से बांट दी जायेगी. पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के एक बयान के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस तो कहती भी है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है. ऐसे में जिनके ज्यादा बच्चे होते हैं, उन्हें ये संपत्ति वितरित कर दी जायेगी. पीएम ने एक कदम आगे बढ़ते हुए महिलाओं के मंगलसूत्र छीनने तक का जिक्र कर दिया था.

महिलाओं के पास जो सोना है, वह 80 फीसदी गहनों के रूप में है

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिलाओं के पास जो सोना मौजूद है, वह 80 फीसदी गहनों के रूप में है भारतीय महिलाएं सोने के गहने बड़ी मात्रा में अपने पास रखती हैं. इसी वजह मोदी ने भी कांग्रेस के मेनिफेस्टों के सहारे महिलाओं के मंगलसूत्र का जिक्र किया है. पीएम मोदी ने मंगलसूत्र का नाम लेकर देश की आधी आबादी को अपने पाले में खींचने का कोशिश की. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment