Search

विश्व सरकार शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी ने कहा, दुनिया को ऐसी सरकारों की जरूरत है, जो स्मार्ट हो, भ्रष्टाचार मुक्त हो...

आज 14 फरवरी को पीएम मोदी BAPS हिंदू मंदिर का  उद्घाटन करेंगे Abu Dhabi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित विश्व सरकार शिखर सम्मेलन-2024 में कहा कि आज दुनिया को भ्रष्टाचार मुक्त सरकारों की जरूरत है. दुनिया में 21वीं शताब्दी में कई तरह के चुनौती आ रही है. इनमें फूड सिक्योरिटी, शिक्षा, टेक्नोलॉजी शामिल है. बता दें कि पीएम मोदी अपनी यात्रा के दूसरे दिन आज बुधवार को सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. बता दें कि आज 14 फरवरी को ही पीएम मोदी BAPS हिंदू मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पीएम मोदी ने विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में दुनिया के बदलते परिवेश पर जोर दिया. कहा कि दुनिया को ऐसी सरकार की जरूरत है जो स्मार्ट हो, भ्रष्टाचार मुक्त हो. उन्होंने पर्यावरण को लेकर कहा कि हमें आज के समय में ऐसे पर्यावरण की जरूरत है, जो क्लीन हो. पीएम मोदी ने कोविड के बाद वाली दुनिया की बात की. उन्होंने अपनी सरकार के सफलता के बारे में सम्मेलन में मौजूद लोगों को जानकारी दी. कहा कि कोविड की बाद दुनिया भर के लोगों का भरोसा अपनी सरकारों पर से कम होने की खबर आयी.

कोविड के बाद भारतीय जनता का भरोसा हमारी सरकार पर बढ़ा है

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में इसका उल्टा हुआ . कोविड के बाद भारतीय जनता का भरोसा हमारी(मोदी0 सरकार पर बढ़ा है. पीएम मोदी ने आतंकवाद पर निशाना साधा. कहा कि आज आतंकवाद विभिन्न रूपों में सामने आकर मानवता के सामने नयी चुनौतियां खड़ी कर रहा है. यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना सरकार का काम है कि लोगों के जीवन में सरकारी हस्तक्षेप कम से कम होना चाहिए. कहा कि हमारा सबसे बड़ा सिद्धांत न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन रहा है.

सरकार को लोगों के जीवन में कम से कम हस्तक्षेप करना चाहिए

उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों के जीवन में कम से कम हस्तक्षेप करना चाहिए. उन्होंने न्यूनतम शासन, अधिकतम शासन’ के मंत्र पर जोर देते हुए कहा, मेरा मानना है कि लोगों को न तो सरकार की अनुपस्थिति महसूस होनी चाहिए, वहीं उन पर सरकार का दबाव भी नहीं होना चाहिए.  मोदी ने कहा, दरअसल, मैं मानता हूं कि सरकार को लोगों के जीवन में यथासंभव कम से कम दखल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल में भारत में सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. उन्होंने कहा, जनता को भारत सरकार की मंशा और प्रतिबद्धता पर भरोसा है. यह केवल इसलिए संभव हुआ क्योंकि हमने जन भावनाओं को प्राथमिकता दी.  मोदी ने कहा, भारत में पिछले कुछ समय में बड़े बदलाव देखने को मिले. भारत का स्वच्छता अभियान हो, डिजिटल साक्षरता अभियान हो या बालिका शिक्षा अभियान हो, ऐसे प्रत्येक बड़े लक्ष्य की सफलता केवल जन भागीदारी से सुनिश्चित हुई है.

हमने 50 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा

मोदी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सरकार में 23 साल बिताये हैं और उनका सिद्धांत ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने महिला नीत विकास, भारतीय महिलाओं की वित्तीय, सामाजिक और राजनीतिक दशा मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया. मोदी ने कहा कि सामाजिक और वित्तीय समावेश उनकी सरकार की प्राथमिकता रहा है तथा 50 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया. उन्होंने कहा, सामाजिक और वित्तीय समावेश हमारी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में रहा है. हमने 50 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा है. ये वो लोग थे जिनके पास कोई बैंक खाता नहीं था. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment