Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व स्वास्थ्य दिवस : शुभम संदेश और फीमेल फिटनेस मंत्रा ने चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

Ranchi : विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शुक्रवार को हिंदी दैनिक शुभम संदेश और फीमेल फिटनेस मंत्रा की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर केंद्र की महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के फिटनेस के मंत्र बताये, एक्सरसाईज और एरोबिक्स किया. इस मौके पर फीमेल फिटनेस मंत्रा की संचालक सुनीता सर्राफ ने स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डाला. कहा कि हम धन कमाने के पीछे तो पड़े रहते हैं, लेकिन स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि स्वास्थ्य ही असली धन है. इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/whatsapp-image-2023_04_07-at-6.11.11-pm_439.jpg"

alt="" width="1156" height="652" />

अपील - अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें

शुभम संदेश की ब्रांड संचालक रश्मि जायसवाल ने कहा कि शुभम संदेश एक राज्य एक अखबार की अवधारणा वाला अखबार है और विभिन्न मौकों पर जागरूकता अभियान चलाता रहता है. विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर महिलाओं से यही अपील है कि अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. तभी परिवार और समाज स्वस्थ रह पाएगा. मौके पर परमजीत बोधराज, कौशिकी गुहा, भावना प्रिया, इंदु, शिल्पी लोहानी, निभा, अनिता, शबनम, केसर, खुश्बू, हरभजन, रानी, निवेदिता, सीमा और प्रभा समेत कई महिलाओं ने भी स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार रखे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/whatsapp-image-2023_04_07-at-6.11.42-pm_554.jpg"

alt="" width="1156" height="652" /> इसे भी पढ़ें – कप्तान">https://lagatar.in/ranchi-beat-lohardaga-by-188-runs-with-captain-priyas-century/">कप्तान

प्रिया के शतक से रांची ने लोहरदगा को 188 रनों से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही