Search

 
 
 

World Junior Squash Championships: भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में पहुंची, महिला टीम हुई बाहर

वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम पहुंच गई है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. दूसरी ओर भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.
 

Lagatar Desk: वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम पहुंच गई है. भारतीय टीम ने इंग्लैंड को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. दूसरी ओर भारतीय महिला टीम को क्वार्टर फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा.

 

अब सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम का सामना संयुक्त राज्य अमेरिका से होगा. संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्वार्टर फाइनल में जापान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

भारतीय पुरुष टीम ने क्वार्टर फाइनल में शानदार शुरुआत की. आर्यवीर दीवान ने रोनी हिकलिंग को 11-9, 12-10, 11-5 से शिकस्त देते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई. लेकिन युशा नफीस को रोमांचक मुकाबले में इस्माइल खलील के खिलाफ 11-7, 8-11, 11-4, 13-11, 11-7 से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, गुरवीर सिंह ने सीधे गेम में जॉर्ज ग्रिफिथ्स को 11-3, 11-8, 11-6 से मात देते हुए भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. 

 

भारतीय महिला टीम की बात करें तो, मुकाबले की शुरुआत दमदार की. मौजूदा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन अनाहत सिंह ने दीया यादव को 11-7, 11-5, 11-4 से सीधे गेम में हरा दिया. हालांकि, भारतीय टीम इस बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी. टीम को संयुक्त राज्य अमेरिका के हाथों हार का सामना करना पड़ा. अब संयुक्त राज्य अमेरिका का सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन मिस्र से सामना होगा. मिस्र ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराकर अंतिम चार में जगह हासिल की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही