Search

 
 
 

महिला कॉलेज चाईबासा में एनएसएस बीएड यूनिट में मना विश्व साक्षरता दिवस

 
Chaibasa (Sukesh Kumar):  महिला कॉलेज चाईबासा में एनएसएस बीएड यूनिट की ओर से गुरुवार को विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर एक विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया. दीप प्रज्वलित कर प्राचार्य डॉ. प्रीतिबला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने नेल्सन मंडेला के इस कथन कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिससे दुनिया को बदला जा सकता है पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें: सात">https://lagatar.in/governor-returned-from-delhi-after-seven-days-did-not-talk-to-the-media/">सात

दिनों बाद दिल्ली से लौटे राज्यपाल, मीडिया से नहीं की बात

छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए

इस अवसर पर छात्राओं ने विश्व साक्षरता दिवस के विभिन्न पहलुओं पर अपने अपने विचार व्यक्त किए. सेमिनार में विश्व साक्षरता दिवस का परिचय रूबी यादव, प्रियंका कुमारी दास ने दिया. साक्षरता के महत्व को श्रुति छात्र ने उजागर किया. साक्षरता और शिक्षा के बीच अंतर को प्रिया कुमारी ने बताया. साक्षरता से अधिगम तक को सुजाता और स्वीटी ने कहा और अवसर एवं संभावनाओं की खोज में शिक्षा का योगदान को नूतन और रोमी सतपती ने कहा.

साक्षरता के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए: डॉ. अर्पित सुमन

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अर्पित सुमन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेमिनार एक ऐसा मौका है. जिसमें सभी अपने विचार को अभिव्यक्त करते हैं और छात्राओं से अनुरोध किया कि सेमिनार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने विचारों को अभिव्यक्त करें. उन्होंने कहा हमारे देश की साक्षरता दर तो बढ़ रही है. लेकिन साक्षरता दर के बढ़ने के साथ-साथ  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर ध्यान देना चाहिए. इस अवसर पर प्रोफेसर सितेंद्र रंजन सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज में जागरुकता फैल सकती है. हमें शिक्षित समाज की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapuur-newtech-auto-company-is-ready-to-give-20-bonus-to-the-workers-the-union-expressed-happiness/">आदित्यपुर

: न्यूटेक ऑटो कंपनी मजदूरों को 20 फीसदी बोनस देने को हुई तैयार, यूनियन ने जताई खुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही