Search

 
 
 

राज हॉस्पिटल में मना विश्व नर्स दिवस, नर्सों को किया गया सम्मानित

 
Ranchi :  राज हॉस्पिटल में रविवार 12 मई को विश्व नर्स दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गयी. इस अवसर पर उपस्थित अस्पताल प्रबंधन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नर्सों और कर्मियों ने मॉडर्न नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को याद किया. इसके बाद कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और नर्सों की सेवा भावना की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया. इस दौरान नर्सोंं ने कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.  साथ ही नर्सों के बहुमूल्य सहयोग की सराहना करते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अस्पताल की कई नर्सों को उनकी निस्वार्थ सेवा, कड़ी मेहनत और लगन से अपने कार्य को करने के लिए सम्मानित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/f5958c45-ac8d-429e-bcf8-cc30dd3e288a-e1715761214764.jpeg"

alt="" width="652" height="736" />

मरीजों के ठीक होने में जितना चिकित्सकों का श्रेय, उतना नर्सों का भी 

हॉस्पिटल के चिकित्सा निदेशक ने कहा कि सभी लोग मरीजों के ठीक होने का श्रेय डॉक्टरों को देते हैं. लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मुझे ऐसा लगता है कि जितना श्रेय चिकित्सकों का है, उतना ही नर्सों का भी है. अगर ये चिकित्शकों के बताये हुए निर्देशों का सही तरीके से पालन ना करे तो मरीजों का सही ढंग से इलाज नहीं हो पायेगा. उन्होंने कहा कि कुछ मरीजों के परिजन नर्सों से दुर्व्यवहार करते हैं या अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जो सही नहीं है. कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि नर्स मरीजों का देखभाल अपने परिवार के सदस्य की तरह करती हैं. वो मरीजों को अपना परिवार ही मानती हैं. ऐसे में अगर उनसे कोई दुर्व्यवहार करता है तो वो हतोत्साहित हो जायेगी. नर्सों की सेवा भावना की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने नर्सों को सलाह देते हुए कहा कि अगर आप दवाइयों के साथ-साथ अगर काउंसलिंग, हाइजीन और हेल्थ एजुकेशन पर भी ध्यान दें तो मरीजो को जल्द ठीक करने में मदद मिलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही