Lagatar Desk : सोमवार (16 नवंबर) को मीडिया, फाइनांस और रिटेल कंपनियों पर हुए साइबर हमलों ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है. हैकरों ने दुनिया की दिग्गज कंपनियों पर लगातार साइबर अटैक किए हैं. यहां तक कि सुरक्षित समझे जाने iPhone में भी सॉफ्टवेयर डालने की कोशिश की गई. सोमवार को हुए साइबर हमलों ने सोचने को मजबूर कर दिया है कि क्या टेक्नोलॉजी में दुनिया को तबाह करने की क्षमता है.
आखिर हुआ क्या?
हैकर्स ने कंपनियों के वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन और टेस्टिंग प्लेटफॉर्म्स में कमजोरी का फायदा उठाते हुए 178 कंपनियों पर साइबर हमले किए. इन कंपनियों के वेबसाइट्स के स्क्रिप्ट्स में मैलिशियस जावा स्क्रिप्ट इंजेक्ट कर दिया. कंपनियों के वेबसाइट्स में कुल 188 मालवेयर पाए गए हैं. विशेषज्ञों ने इसे ऑप्टिमजैक नाम दिया है.
किन कंपनियों पर हमले
- न्यूज़/मीडिया: CNN, BBC, Fox News, NPR.
- फाइनेंस/बैंकिंग: HSBC (कई देशों में), Equifax, Paychex, ABN AMRO समेत कुल 32 फाइनांस कंपनियां.
- टेक: Zoom, Salesforce, GitLab, Bitly.
- रिटेल: IKEA, ASOS, Mattel.
- अन्य: Air France-KLM, Ledger, Peacock आदि.
मैलवेयर क्या कर रहा था?
- क्रिप्टो वॉलेट एड्रेस बदलना (clipper), यूजर का पैसा हैकर्स के वॉलेट में चला जाए.
- क्रेडिट कार्ड डिटेल्स (नंबर, एक्सपायरी, CVV) स्किम करना.
- कुकीज और स्क्रीनशॉट चुराना.
- iPhone/iPad पर iOS एक्सप्लॉइट किट्स (Coruna, DarkSword) लोड करने की कोशिश.
कंपनियों ने क्या कहा
Optimizely ने कंफर्म किया कि उनके एक्सपेरिमेंटेशन अकाउंट साइनअप प्रोसेस में कमजोरी का इस्तेमाल हुआ. उन्होंने मैलिशियस कोड हटाया, सत्र बंद किए, टोकन रिवोक किए और कस्टमर्स को नोटिफाई किया. ज्यादातर साइट्स से मालवेयर जल्दी साफ हो गया. Salesforce और Equifax ने भी जांच शुरू कर दी है.
कंपनियों की तरफ से बताया गया कि ऐसा पहले नहीं हुआ. यह एक यह अलग तरह का क्लासिक "सप्लाई चेन अटैक" है. कंपनियों के अपने सर्वर नहीं, बल्कि तीसरे पक्ष का प्लेटफॉर्म हैक हुआ है. कंपनियों ने यूजर्स को सलाह दी है कि डिवाइस अपडेट रखें, क्रिप्टो ट्रांजेक्शन में एड्रेस डबल-चेक करें, बैंक स्टेटमेंट मॉनिटर करें और 2FA ऑन रखें.