Search

 
 
 

Ranchi News: कोकर में धूम-धाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोकर स्थित वीर बिरसा मुंडा समाधिस्थल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. झारखंडीज ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स (जोहार), परमवीर अल्बर्ट एक्का फाउंडेशन, ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट और झारखंड इंडीजीनस पीपुल्स फोरम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोकर स्थित वीर बिरसा मुंडा समाधिस्थल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. झारखंडीज ऑर्गेनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स (जोहार), परमवीर अल्बर्ट एक्का फाउंडेशन, ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट और झारखंड इंडीजीनस पीपुल्स फोरम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए.

Uploaded Image

कार्यक्रम में पूर्व मेयर प्रत्याशी प्रवीण कच्छप ने राज्यवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह दिन केवल रीझ-रंग और उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि आत्मचिंतन और मनन करने का भी अवसर है. 

 

आदिवासी समाज को अपने संवैधानिक अधिकार, पहचान और विरासत से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही पुरखों से मिली विरासत और संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी सभी की है.

 

कार्यक्रम में रतन तिर्की, प्रभाकर तिर्की, प्रवीण कच्छप, जोय बाखला, सरोज बाखला, दीपक एक्का, पार्षद किरण खलखो, पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, क्रिस्टो कुजूर, बामसेफ के एडवोकेट विजय प्रताप भारती, रॉबिन एक्का, मनीष कुमार मानस, अमित महतो और हसनैन अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही