Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व आदिवासी दिवस : दो दिवसीय नेटिव जतरा सोमवार से

Advertisement
Advertisement
  • फिल्म महोत्सव से लेकर कला-संस्कृति का होगा अदान-प्रदान
  • देश भर से विद्यान, कलाकार हिस्सा लेंगे, कई परिचर्चा का होगा आयोजित
Ranchi: दो दिवसीय नेटिव जतरा-2022 का आयोजन 8 अगस्त से शुरू होने जा रहा है. सोमवार से बहुबाजार स्थित संत पॉल्स बालक उच्च विद्यालय मैदान में इसका आयोजन होगा. इसका आयोजन झारखंड इंडीजिनियस पीपुल्स फोरम सहित अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा संयुक्त रूप से नौ अगस्त तक होगी. जतरा का आयोजन विश्व आदिवासी दिवस को लेकर किया जा रहा है. विश्व आदिवासी दिवस पर रांची शहर में होने वाली कार्यक्रमों में यह जतरा शहर का दूसरा बड़ा गैर राजनीतिक कार्यक्रम है. इसमें झारखंड समेत देशभर से लोग आ रहे हैं. जतरा के मुख्य संयोजक अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड से सम्मानित दीपक बाड़ा, राकेश रोशन किड़ो और प्रोफेसर अरुण तिग्गा ने बताया कि दो दिवसीय नेटिव जतरा-विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव को अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया है. आठ अगस्त दोपहर दो बजे से संत पॉल्स स्कूल सभागार में परिचर्चा सह आदिवासी आवाज समिट होगी. इसके अलावा आदिवासी मुद्दों पर बनी फिल्म की प्रस्तुति के साथ फिल्म महोत्सव होगी. इसके अलावा भाषा-संस्कृति पर परिचर्चा का आयोजन होगा. इसे पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/doctors-gave-15-days-ultimatum-state-government-will-strike-if-order-is-not-returned-will-resign/">राज्य

सरकार को डॉक्टरों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, आदेश वापस नहीं हुआ तो करेंगे हड़ताल, देंगे इस्तीफा
इसमें विभिन्न राज्यों से भाषा-संस्कृति पर काम करने वाले शोधार्थी, विशेषज्ञ और शिक्षाविद शामिल होंगे. जतरा के शुरुआती दिनों से आदिवासी खानपान व पारंपरिक व्यंजनों का स्टॉल भी लगाया जा रहा है. जतरा में 70 खानपान के अलावा आदिवासी परिधानों और सामानों के आकर्षक स्टॉल की सुविधा होगी. जतरा में प्रवेश नि:शुल्क होगा. जतरा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगी. इसमें ट्राइबल ट्री के द्वारा ट्राइबल फैशन शो, लाइव शो, प्रतियोगिता सहित जनजातिय कला-संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगी. प्रत्येक साल की भांति इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी समाज के लोगों को फोरम के द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इस वर्ष झारखंड इंडीजिनियस पीपुल्स फोरम अवार्ड 2022 से सुंदर मनोज हेम्ब्रोम, हिरामन कोरवा, सुकन कोरव, बंधन नगेशिया व मेरी निशा हांसदा को सम्मान दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-advocates-to-protest-against-court-fee-hike-on-august-8/">गिरिडीह

: कोर्ट फीस बढ़ोतरी के खिलाफ 8 अगस्त को अधिवक्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही