Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व यक्ष्मा दिवस: सदर अस्पताल से निकाली गई प्रभात फेरी

  • इस साल का थीम ‘हम टीबी समाप्त कर सकते हैं’
  • 180 निक्ष्य मित्रों ने 325 टीबी के मरीजों को लिया गोद
Ranchi: यक्ष्मा नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 24 मार्च को विश्व यक्ष्मा दिवस मनाया गया. इस साल का थीम ‘हम लोग टीबी को समाप्त कर सकते हैं’ के संकल्प के साथ सदर अस्पताल परिसर से प्रभातफेरी निकाली गयी. सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ एसके साबरी ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सदर अस्पताल से निकली प्रभात फेरी शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए वापस सदर अस्पताल आकर खत्म हुई. इसे पढ़ें-कोई">https://lagatar.in/some-bhujali-some-gupti-and-some-are-buying-swords-the-law-of-worshiping-weapons-in-ram-navami/">कोई

भुजाली, कोई गुप्ती तो कोई खरीद रहा तलवार, रामनवमी में अस्त्र-शस्त्र पूजन का विधान
रांची जिले में टीबी कार्यक्रम अंतर्गत 2023 की उपलब्धियां - प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 180 निक्ष्य मित्र बनाए गए. - 325 टीबी मरीजों को गोद लेते हुए अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराई गई. - पब्लिक सेक्टर में 1751 एवं प्राइवेट सेक्टर में 818 टीबी मरीज इलाजरत हैं. - टीबी बीमारी से 85 प्रतिशत मरीज हुए ठीक. - मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस मरीजों की संख्या 51 है. - साल 2022 में पब्लिक सेक्टर में 3071 और प्राइवेट सेक्टर में 1893 टीबी के मरीजों को प्रतिमाह 500 रुपये पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से दिया गया. - साल 2022में ट्राइबल अलाउंस के रूप में पब्लिक सेक्टर में 3040 और प्राइवेट सेक्टर में 1886 मरीजों को 750 रुपये उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए गए. इसे भी पढ़ें-Big">https://lagatar.in/big-breaking-rahul-gandhis-parliament-membership-cancelled-lok-sabha-secretariat-issues-notification/">Big

Breaking : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द , लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी किया

प्रभात फेरी में ये हुए शामिल

सदर अस्पताल से निकाले गए प्रभात फेरी में चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम, डीपीसी, टीबी कर्मी, एएनएम, एनजीओ (रिच,जपाईगो डब्लूएचपी) और टीबी चैंपियन शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही