Ranchi: गर्मी ने दस्तक दे दी है. इस साल रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है. पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है. पेयजल विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर में 52,274 चापानल खराब पड़े हैं. आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर में चापानलों की संख्या दो लाख 18 हजार 114 है. इसमें एक लाख 65 हजार 732 चापानल ही फंक्शनल हैं.
इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/two-day-state-holiday-declared-in-jharkhand-on-sarhul-festival/">सीएम
हेमंत ने किया ऐलान, सरहुल पर दो दिन रहेगा राजकीय अवकाश
हेमंत ने किया ऐलान, सरहुल पर दो दिन रहेगा राजकीय अवकाश
10 जिलों में छह से दो हजार तक चापानल खराब
राज्य के 10 जिलों में छह हजार से लेकर दो हजार तक चापानल खराब हैं. बोकारो में सबसे अधिक 6840 चापानल खराब पड़े हैं. गढ़वा में 5245 चापानल खराब हैं. धनबाद में 3171 चापानल खराब हैं. इसके अलावा दुमका,गिरिडीह, खूंटी, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, रांची, साहेबगंज और सिमडेगा में भी दो हजार से अधिक चापानल खराब हैं.
जानें किस जिले में कितने चापनाल हैं खराब
| जिला | खराब चापानलों की संख्या |
| बोकारो | 6840 |
| चतरा | 954 |
| देवघर | 1934 |
| धनबाद | 3171 |
| दुमका | 2421 |
| गढ़वा | 5245 |
| गिरिडीह | 3403 |
| गोड्डा | 1463 |
| गुमला | 1107 |
| हजारीबाग | 589 |
| जामताड़ा | 847 |
| खूंटी | 3630 |
| कोडरमा | 1556 |
| लातेहार | 696 |
| लोहरदगा | 908 |
| पाकुड़ | 2895 |
| पलामू | 1101 |
| पश्चिमी सिंहभूम | 960 |
| पूर्वी सिंहभूम | 2061 |
| रामगढ़ | 1761 |
| रांची | 2683 |
| साहेबगंज | 2048 |
| सरायकेला | 1925 |
| सिमडेगा | 2068 |
यज्ञ के लिए भिक्षा मांगने निकली महिलाओं पर पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

Leave a Comment