Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिंताजनकः राज्य के हॉस्पिटल्स से हर दिन निकलता है 1.33 लाख KG मेडिकल वेस्ट, होता है सिर्फ 6491 किलो ही डिस्पोज

Ranchi: झारखंड में बायो मेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल चुनौती बन गया है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और हेल्थ केयर सेंटर से हर दिन एक लाख 33 हजार 472 किलोग्राम बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है. जबकि इसका डिस्पोजल प्रतिदिन 6491 किलोग्राम ही हो पाता है. बायोमेडिकल वेस्ट के उठाव के लिए राज्यभर में सिर्फ 23 वाहनों का ही संचालन होता है. इसका खुलासा झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिर्पोट में हुआ है. राज्यभर में हॉस्पिटल और नर्सिंग होम में बेडों की संख्या 36,268 है. इसे भी पढ़ें -बजट">https://lagatar.in/budget-session-2025-from-january-31-to-april-4-sitharaman-will-present-the-budget-on-february-1/">बजट

सत्र 2025, 31 जनवरी से चार अप्रैल तक, सीतारमण एक फरवरी को बजट पेश करेंगी

सात जिलों से प्रति दिन निकलता है 1.28 लाख किलोग्राम बायो मेडिकल वेस्ट

रिर्पोट के अनुसार, राज्य के सात जिलों हॉस्पिटल और नर्सिंग होम से प्रतिदिन एक लाख 28 हजार 250 किलोग्राम बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है. इन जिलों में रांची, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू और सिमडेगा शामिल हैं. रिर्पोट में 2451 हेल्थ केयर फैसिलिटी सेंटर, 730 क्लीनिकल डिस्पेंसरी, चार वेटनरी संस्था, 354 पैथोलॉजी और छह ब्लड बैंक के सर्वे को भी शामिल किया गया है.

किस जिले से प्रतिदिन कितना बायोमेडिकल वेस्ट निकलता है

जिला                    प्रतिदिन कितना किलोग्राम दुमका                           115 देवघर                            80 साहेबगंज                        32 जामताड़ा                        26 पाकुड़                            77 गोड्डा                              62 धनबाद                           185.71 बोकारो                            459.30 रांची, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू और सिमडेगा से 129250.50 किलोग्राम प्रति दिन बायो मेडिकल वेस्ट निकलता है. इसे भी पढ़ें -आरजी">https://lagatar.in/sanjay-roy-convicted-in-rg-kar-medical-college-rape-murder-case-sentence-to-be-announced-on-monday/">आरजी

कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार-हत्या केस, संजय रॉय दोषी करार, सोमवार को सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही