Rajesh Singh Sports Desk : बुधवार से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हुआ. टॉच जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 23.2 ओवर में ही 55 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की तरफ से मो. सिराज ने सबसे ज्यादा छह विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार को दो-दो विकेट मिले. इसके बाद भारतीय पारी शुरू हुई. भारत ने 17 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये. कगिसो रबाडा ने जायसवाल को बोल्ड कर दिया. इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया. रोहित ने कुछ अच्छे शॉर्ट्स खेले. 72 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट कप्तान रोहित के रूप में गिरा. रोहित ने 50 बॉल में 39 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके जड़े. इसके बाद भारतीय टीम के भी विकेट लगातार गिरते रहे. शुभमन गिल 36, विराट कोहली 46 रन, श्रेयस अय्यर 0, लोकेश राहुल 8, रवींद्र जडेजा 0, जसप्रीत बुमराह 0, मोहम्मद सिराज 0, प्रसिद्ध कृष्णा 0, मुकेश कुमार 0 पर आउट हुये. भारतीय टीम के 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये. साउथ अफ्रीकी की तरफ से कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नंद्रे बर्गर को 3-3 विकेट मिले. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/pradeep-yadav-and-anoop-singh-said-hemant-is-the-chief-minister-and-will-complete-his-tenure/">सीएम
आवास में सत्तारूढ दल के विधायकों की बैठक खत्म, सबने कहा- हेमंत बने रहेंगे सीएम
आवास में सत्तारूढ दल के विधायकों की बैठक खत्म, सबने कहा- हेमंत बने रहेंगे सीएम
Leave a Comment