Search

चिंताजनक:झारखंड में बढ़े बेरोजगार, घटे खनन से जुड़े 38144 मजदूर

 खनन विभाग ने जारी किया आंकड़ा, कोयला खनन में घटे 23806 मजूदर

Ravi Bharti Ranchi: झारखंड में हाल के वर्षों में बेरोजगारी बढ़ी है. विभिन्न खदानों में खनन कार्य से सीधे तौर पर जुड़े मजदूरों की संख्या में काफी कमी आ गई है. पिछले चार साल में 38,144 मजदूर कम हो गए हैं. इसका सबसे अधिक प्रभाव कोयला खनन में पड़ा है. कोयला खनन में चार साल पहले मजदूरों की संख्या 2,10,123 थी, जो अब घट कर 1,86,317 ही रह गई है. इस हिसाब से इस क्षेत्र में 23806 मजदूर कम हो गए हैं.

आयरन ओर खनन में 11,136 मजदूरों की कमी

राज्य के आयरन ओर खदानों में सीधे तौर पर जुड़े मजदूरों की संख्या में भी काफी कमी आई है. इस क्षेत्र में चार साल पहले 17,132 मजदूर काम कर रहे थे. जो अब घट कर 5996 रह गए हैं. इस हिसाब से 11,136 मजदूर कम हो गए हैं. इसी तरह बॉक्साइट खनन कार्य से सीधे तौर पर जुड़े मजदूरों की संख्या में 2656 मजदूरों की कमी हुई है. ग्रेफाइट खनन में एक भी मजदूर नहीं है. चार साल पहले इस क्षेत्र में 492 मजदूर कार्यरत थे.

किस खनन क्षेत्र में साल दर कितने मजदूरों की हुई कमी

आयरन ओर वर्ष मजदूरों की संख्या 2019-20 17132 2020-21 14122 2021-22 13292 2022-23 12672 2023-24 5996 कोयला खनन वर्ष मजदूरों की संख्या 2019-20 210123 2020-21 194263 2021-22 219389 2022-23 213874 2023-24 186317 बॉक्साइट खनन वर्ष मजदूरों की संख्या 2019-20 580 2020-21 397 2021-22 5138 2022-23 5440 2023-24 2784 ग्रेफाइट वर्ष मजदूरों की संख्या 2019-20 492 2020-21 104 2021-22 00 2022-23 00 2023-24 00 कायनाइट वर्ष मजदूरों की संख्या 2019-20 00 2020-21 00 2021-22 55 2022-23 81 2023-24 27 [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp