Search

 
 
 

ओसिएनिक एक्जोटिका में भव्य कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू

 
Ranchi : महावीर नगर अरगोड़ा रांची में स्थित ओसिएनिक एग्जोटिका रेजिडेंशियल सोसाइटी में विधि विधान से कलश स्थापना कर नवरात्र की शुरुआत की गई. सोसाइटी के सभी सदस्य कलश स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए. कलश स्थापना कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में महेश मिश्रा, अंजना एवं मुख्य पुरोहित के रूप में आनंद पाण्डेय, अमित पाण्डेय उपस्थित थे. पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. लाला बिनोद प्रसाद, माया प्रसाद , डॉ. गिरीश कुमार श्रीवास्तव , अनीता श्रीवास्तव , अशोक कुमार झा , वीणा झा , रीतेश कुमार बॉबी, अंशु सिन्हा, पंकज कुमार, बबिता, अभिनव गिरीश, हर्षिता श्रीवास्तव, बिजेन्द्र कुमार, अनिमा , मनोज कुमार, कुमारी अंजली, नीरज कुमार, अंजली कुमारी, संजय कुमार पॉल, कावेरी पॉल, मनीष गाड़ोदिया, राजेश कुमार मंडल, साकेत कुमार, सुमन कुमारी, सुगम कुमार, रेशमी कुमारी, दिनेश कुमार सिंह, मनीष कुमार, राख़ी कुमारी, वंदना झा, कुमारी निधि, प्रिया भारती, अंजनी कुमारी, सोनी कुमारी के अलावा सोसाइटी के कार्यकर्ता ऋषि, मुजीब, पीटर (पिंटू) , राहुल, चंदन, अन्नु बर्मन, गौतम, गोलू, छोटू , उमेश, मुर्तुजा, प्रतिभा, प्रशान्त के साथ साथ सोसाइटी के सभी सहयोगी एवं सुरक्षा कर्मियों ने इस कार्यक्रम में अपना योगदान दिया. इस भव्य आयोजन में रोज सुबह 9:30 बजे एवं रात्रि में 7:00 बजे आरती की जाएगी. 20 अक्टूबर को सुबह में बेल बदल पूजा एवं शाम में मां दुर्गे की प्रतिमा का आगमन होगा. 21 को सुबह माता का दरबार भक्तगणों के लिए खोल दिया जायेगा. अष्टमी को शाम संधि बलि पूजा एवं 108 दीया की आरती के साथ 23 तारीख नवमी को भव्य कन्या पूजा का भी आयोजन किया जायेगा. इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भोग प्रसाद की भी व्यवस्था रहेंगी. दशमी को सुबह 11 बजे विसर्जन यात्रा निकाली जायेगी. यह जानकारी झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता एवं केंद्रीय सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल के सदस्य रीतेश कुमार बॉबी के द्वारा दी गई . https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231016-WA00051.jpg"

alt="" width="1280" height="884" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही