Search

 
 
 

पलामू: कलश शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू

 
Medininagar: पांकी प्रखंड के करार दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ किया गया. इस अवसर पर 551 कन्याएं व महिला-पुरुषों ने समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ जय माता दी का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर नवाह्न परायण महायज्ञ का कार्यक्रम रखा गया है, जिसका शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से किया गया. इसमें मुख्य अतिथि मुखिया मीना देवी, पंचायत समिति सदस्य किरण देवी, उप मुखिया संतोष प्रसाद गुप्ता रहे. वहीं छह अक्टूबर को कथावाचक द्वारा भागवत कथा का कार्यक्रम भी किया जाएगा. मौके पर दुर्गा पूजा अध्यक्ष राकेश गुप्ता, चंदेश्वर गुरुजी, गिरवर ठाकुर, रवि कुमार, बालमुकुंद ठाकुर, दुर्गा पूजा समिति के सचिव कुंदन सिंह, कोषाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, उपसचिव रवि कुमार, उपकोषाध्यक्ष राहुल साहू, काशीनाथ सिंह, शंभूनाथ पाठक जी ओंकारनाथ पाठक राहुल सहित कई श्रद्धालु भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए. इसे भी पढ़ें - ईशा">https://lagatar.in/isha-foundation-case-supreme-court-stays-madras-high-courts-investigation-order-transfers-the-case-to-itself/">ईशा

फाउंडेशन केस : मद्रास हाई कोर्ट के जांच आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मामला अपने पास ट्रांसफर किया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही